Advertisement

अपडेटेड 7 June 2025 at 14:06 IST

Spirit से बाहर होने के बाद दीपिका के हाथ लगी 800 करोड़ी फिल्म, अल्लू अर्जुन संग जमेगी जोड़ी; धमाकेदार अनाउंसमेंट VIDEO जारी

Deepika Padukone: स्पिरिट फिल्म को लेकर बीते दिनों विवादों में रहीं दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नजर आएंगे। दीपिका की एंट्री का ऐलान करते हुए मेकर्स ने वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए।

Reported by: Ruchi Mehra
Follow: Google News Icon
Advertisement
Deepika Padukone
Deepika Padukone | Image: Instagram

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बीते दिनों 'स्पिरिट' फिल्म को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहीं। भले ही दीपिका के हाथ से यह फिल्म निकल गई हो, लेकिन इसके बाद अब उनकी एंट्री 800 करोड़ी फिल्म में हो गई है। अल्लू अर्जुन और एटली की मैग्नम ओपस फिल्म AA22 x A6 में दीपिका भी नजर आएंगी। फिल्म से उनकी पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने मिल रहा है।

दीपिका पादुकोण और एटली इससे पहले एक साथ 'जवान' फिल्म में भी काम कर चुके हैं, जो बड़ी हिट साबित हुई। अब दोनों फिर साथ काम करेंगे। वहीं, अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका यह पहली फिल्म होगी।

मेकर्स ने शेयर किया अनाउंसमेंट वीडियो

सन पिक्टचर्स ने दीपिका पादुकोण की एंट्री का अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो जारी किया। इसमें दीपिका को हाथ में भाला लिए और फ्यूचिरिस्टक सूट पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ताबड़तोड़ एक्शन करती भी नजर आ रही हैं। वीडियो में एटली, दीपिका को फिल्म की स्क्रिप्ट का नेरेशन दे रहे हैं। इस बीच फिल्म की कहानी क्या हो सकती है, इसकी झलक भी देखने मिल रही है।

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।"

दीपिका की एंट्री से फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री से फैंस काफी खुश हो गए हैं। वो इस अपकमिंग फिल्म के लिए एक्साइटमेंट शेयर करते नजर आ रहे हैं।

AA22xA6 की अनाउसंमेंट 8 अप्रैल 2025 को अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर हुई थी। यह अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की छठी फिल्म होगी, इसलिए इसका नाम फिलहाल ये रखा गया है। मूवी का टाइटल अभी फाइनल नहीं है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी।

भारतीय सिनेमा के इतिहास की होगी दूसरी सबसे महंगी फिल्म

बताया जा रहा है कि फिल्म में VFX शानदार होंगे। वहीं इसके बजट ने हैरान कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का एस्टीमेट बजट करीब 800 करोड़ रुपये है। इसमें से 200 करोड़ प्रोडेक्शन पर खर्च होगा। वहीं, 250 करोड़ रुपये इसके VFX पर खर्च किया जाएगा। फिल्म के लिए अल्लू 175 करोड़ रुपये के आसपास की फीस ले रहे हैं। फीस के अलावा वो 15 परसेंट का प्रॉफिट भी शेयर करेंगे। वहीं एटली इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि यह इंडियन सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। दरअसल, बजट के मामले में पहले नंबर पर राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 है। इस फिल्म को करीब 1000 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Review: एक मूवी और दो क्लाइमैक्स... सस्‍पेंस और कॉमेडी का कॉकटेल है 'हाउसफुल 5', फिल्‍म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
 

पब्लिश्ड 7 June 2025 at 14:06 IST