अपडेटेड 10 August 2024 at 13:01 IST

मां बनने से पहले Deepika Padukone ने बदला लुक! न्यू हेयरस्टाइल किया फ्लॉन्ट; PHOTOS

दीपिका पादुकोण ने डिलीवरी से पहले न्यू हेयरकट लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन मिल रही है।

Follow : Google News Icon  
Deepika Padukone
Deepika Padukone | Image: clarabellesaldanha

Deepika Padukone New Look: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजने वाली है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी लुक हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। वो अपने प्रेग्नेंसी ग्लो और स्टाइल से फैशन गोल्स भी देती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने डिलीवरी से पहले न्यू हेयरकट लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब अटेंशन मिल रही है।

मालूम हो कि 'ओम शांति ओम' फेम स्टार की डिलीवरी में महज चुनिंदा दिन ही बचे है। वो किसी भी वक्त अपने बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। ऐसे में 'मॉम टू बी' अपने फैशनेबल अंदाज को मेंटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। उन्होंने हाल ही में अपना न्यू हेयरकट करवाया है।

दीपिका के लुक से इंप्रेस हुए फैंस 

दीपिका के हेयरस्टाइलिस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके गोल्डन हाइलाइट्स बाल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने बालों को फ्लॉन्ट भी करती नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर उनके इस न्यू प्रेग्नेंसी लुक से फैंस इंप्रेस हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में उनके फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने कहा कि वह इस नए हेयर स्टाइल में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे का कहना है कि डीपी बिल्कुल खूबसूरत हैं और उनके बाल भी बहुत खूबसूरत हैं।

मालूम हो कि दीपिका पादुकोण ने इसी साल फरवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। ऐसे में वो सितंबर महीने में नन्हे मेहमान के दस्तक देने के इंतजार में हैं।

Advertisement

'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अब 'सिंघम अगेन' में धमाल मचाते नजर आएंगी। ये फिल्म पहले 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज डेट में बदलाव किया गया। अब ये दिवाली पर थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म में दीपिका के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारें नजर आएंगे। खैर, रोहित शेट्टी के इस कॉप यूनिवर्स की एक्शन से भरपूर फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी पर उबाल! सड़कों पर उतरे मेडिकल छात्र, CBI जांच की मांग
 

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 August 2024 at 13:01 IST