अपडेटेड 22 April 2025 at 18:22 IST

टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए 2 लाख की सुपारी दी गई? FIR दर्ज, हिरासत में आरोपी; जानिए क्या है सच्चाई

Tiger Shroff Death Threat: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी जो फर्जी निकली। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Follow : Google News Icon  
False information about death threat to Tiger Shroff was relayed to Mumbai Police
Tiger Shroff Fake Death Threat | Image: Tiger Shroff/Instagram

Tiger Shroff Death Threat: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी जो फर्जी निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पंजाब के रहने वाले एक आदमी की तरफ से गुमनाम कॉल आया था जिसमें उसने टाइगर श्रॉफ को "जान से मारने की धमकी" का दावा किया था।

खार पुलिस स्टेशन के अनुसार, पंजाब के एक निवासी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने इस कथित साजिश को लेकर कुछ जानकारी भी दी थी। उसके कहा था कि बागी स्टार को जान से मारने की साजिश रचने के लिए लोगों को 2 लाख रुपये के हथियार दिए गए हैं।

टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की फर्जी धमकी

हालांकि, अब गहन जांच के बाद ऐसा पता चला है कि ये जानकारी झूठी है। इसका नतीजा ये हुआ कि कॉल करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह को पंजाब में हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी को हिरासत में लिया गया

सिंह ने झूठा दावा किया था कि एक्टर को मारने के लिए कुछ लोगों को हथियार और दो लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी। यह कॉल सोमवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिला था। जब ये पता चला कि टाइगर पर हमले के बारे में पुलिस को दी गई सूचना झूठी थी, तो सिंह के खिलाफ उपनगरीय खार में मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने सिंह को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

पीटीआई के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि अब आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले हफ्ते ही गुजरात के वडोदरा जिले के एक "मानसिक रूप से अस्थिर" आदमी ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ेंः चहल से पहली बार कहां मिली थीं प्रीति जिंटा? इस बात की हुईं कायल, अपनी टीम में लेने की थी चाह, अब दिल खोलकर किया पोस्ट

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 April 2025 at 18:22 IST