Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai होगी डेविड धवन की आखिरी फिल्म? फिल्ममेकर का बड़ा इशारा, बोले- केवल वरुण का बाप…
David Dhawan: डेविड धवन जल्द फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं जिसका धमाकेदार टीजर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ये उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

David Dhawan: डेविड धवन जल्द फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) लेकर आ रहे हैं जिसका धमाकेदार टीजर इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने दशकों से बॉलीवुड को कई कॉमेडी फिल्में दी हैं लेकिन अब वो शायद फिल्मों की दुनिया से रिटायरमेंट लेने वाले हैं।
डेविड धवन ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में हिंट दिया है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे।
'है जवानी तो इश्क होना है' होगी डेविड धवन की आखिरी फिल्म?
इस बारे में बात करते हुए डायरेक्टर डेविड धवन ने कहा- "मुझे नहीं लगता कि मुझे और फिल्में करनी चाहिए। यह मेरी आखिरी फिल्म हो सकती है। इसके बाद मैं सिर्फ वरुण का पिता बनकर रह जाऊंगा।"
उन्होंने आगे खुलासा किया कि कैसे शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी, तब बेटे वरुण धवन ने उनका काफी ख्याल रखा। उनके पास सभी डॉक्टरों के नंबर थे, वे उनसे संपर्क में रहे और हमेशा उनके साथ थे। वह एक सच्चे फैमिली मैन हैं।
Advertisement
बेटे वरुण संग सेट पर कैसा है बॉन्ड?
बेटे वरुण संग काम करने पर डेविड ने कहा कि उनकी सेट पर उनसे ट्यूनिंग अच्छी हो गई है लेकिन वो उन्हें बाकी एक्टर्स जैसा ही ट्रीट करते हैं, कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं देते। फिल्ममेकर के मुताबिक, “ये नहीं है कि मेरे घर का बच्चा है तो सवाल नहीं करेगा। वो पूछता है सवाल, हक है उसका, 13-14 फिल्में कर चुका है वो। हमारी सेट पर अच्छी जमती है। मैंने सोचा कि जबतक फिल्में बना रहा हूं, एक-आध बेटे के साथ भी चल जाए तो अच्छा है। पिता होने के नाते जितना दे सकता हूं, मैं अपना बेस्ट दे रहा उसके लिए”।
उन्होंने आगे कहा कि जब वो शूट कर रहे होते हैं तो ये नहीं देखते कि कैमरे के आगे कौन है। वो अपने बेटे को नहीं, बल्कि एक एक्टर को देखते हैं। उन्होंने कई एक्टर्स के साथ काम किया है और उन्हें केवल रिजल्ट से मतलब है।