
Parth Samthaan: पार्थ समथान के घरवालों को कौन कर रहा परेशान? गुस्से में लाल हुए एक्टर, उठाया बड़ा कदम
Parth Samthaan: टीवी के हैंडसम हंक पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी के जरिए इस फैसले के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है और बताया कि उनके परिवार को तंग किया जा रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
‘कैसी ये यारियां’ फेम एक्टर पार्थ समथान ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी परेशानी साझा की है। साथ ही बताया कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं।
Image: @the_parthsamthaan/instagram
पार्थ ने लिखा कि वो काफी शांत और पॉजिटिव इंसान हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से काफी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि कोई नकली अकाउंट्स खरीदकर उनके और उनके परिवार की निजी जिंदगी पर गलत कमेंट्स कर रहा है।
Image: @the_parthsamthaan/instagramAdvertisement
पार्थ ने लिखा कि उन्हें काफी दुख पहुंचा है और वो काफी गुस्से में हैं। एक्टर का कहना है कि वो जानते हैं ऐसा कौन कर रहा है लेकिन नाम नहीं लेना चाहते।
Image: @the_parthsamthaan/instagram
पार्थ समथान ने लिखा कि वो जानते हैं कि ऐसा कौन कर रहा है लेकिन नाम नहीं लेना चाहते। उन्होंने आगे लिखा कि वो साइबर क्राइम में शिकायत करके समय बर्बाद नहीं करेंगे। वो अपनी जिंदगी और काम पर ध्यान देंगे।
Image: @the_parthsamthaan/instagramAdvertisement
पार्थ समथान इन दिनों शो ‘सहर होने को है’ में माहिद का किरदार निभा रहे हैं। वो पहले ‘कसौटी जिंदगी की 2’, ‘कैसी ये यारियां’ और ‘सीआईडी 2’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।
Image: @the_parthsamthaan/instagram