Dhurandhar The Revenge: जब कटे हुए सिर से उजैर बलोच ने खेला फुटबॉल, इस सीन से क्यों डर गए थे दानिश पंडोर? कहा- रोंगटे खड़े हो गए
Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के डायेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलने वाले सीन पर एक्टर दानिश पंडोर ने बात की है। उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए रोल को रोंगटे खड़े करने वाला बताया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इसमें निभाए गए हर एक किरदार को जबरदस्त प्यार और तारीफ मिल रही है। लेकिन एक्टर दानिश पंडोर द्वारा निभाया गया किरदार उजैर बलोज ने खास पहचान बनाई है। खासतौर पर लड़कियों के बीच उनका अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने फिल्म में निभाए गए कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलने वाले खतरनाक सीन पर बात की है।
कटे सिर से फुटबॉल खेलने का सीन पढ़कर डर गए थे दानिश
दानिश पंडोर ने एक इंटरव्यू में फिल्म में निभाए गए अपने किरदार पर बात करते हुए बताया है कि कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलने जैसा खौफनाक सीन उनके लिए कितना डरावना था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस सीन के बारे में पढ़ा तो वह खुद डर गए थे कि कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। लेकिन एक एक्टर होने के कारण उन्होंने अपने हिस्से में आए रोल को पूरी ईमानदारी के साथ और मन लगाकर निभाया।
दानिश ने बताया कि इस तरह के सीन इंडस्ट्री में सभी स्टार्स के लिए निभाना एक चुनौती का काम होता है। उन्होंने बताया कि इस सीन को लेकर वह कितना नर्वस थे साथ ही काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे। शूटिंग के दौरान वह अपने डायरेक्टर आदित्य धर की तरफ देखते थे कि वह उनके काम से खुश हैं या नहीं। इस सीन को और बेहतर बनाने के लिए एक्टर ने काफी मस्कत और इम्प्रोवाइजेशन भी किया था।
इंट्रोवर्ट होने के बावजूद मिला दमदार रोल
दानिश ने अपने नेचर के बारे में भी खुलकर बात करते हुए बताया कि वह रियल लाइफ में काफी इंट्रोवर्ट हैं। लेकिन ऑन कैमरा आते ही वह किरदार में पूरी तरह से घुल जाते हैं। उनका मानना है कि शायद डायरेक्टर उनमें कुछ खास चीज नोटिस कर लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रकार के रोल निभाने के लिए मिल जाते हैं।
Advertisement
फिल्म की कास्टिंग और किरदारों की तारीफ
दानिश ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर किरदार बेहद मजबूत तरीके से लिखा गया है और हर कलाकार ने अपने रोल को पूरी शिद्दत से निभाया है। खासतौर पर राकेश बेदी के किरदार को उन्होंने बेहद खास बताया है।