'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के दौरान मची अफरा-तफरी, कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को भीड़ से ऐसे बचाया, Video हुआ वायरल

Cocktail 2: 'कॉकटेल 2' फिल्म प्रमोशन के दौरान अचानक अफरा- तफरी मच गई, जिसके बाद कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को एक बहन की तरह बचाते हुए बाहर निकलीं।

Cocktail 2
Cocktail 2 | Image: instagram

Cocktail 2: पुणे के एक मॉल में फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है। इस फिल्म के की स्टारकास्ट शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना वहां अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा और एक्टर्स ने अपने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ और कलाकार वहां से निकलने लगे, वहां मौजूद भारी भीड़ बेकाबू हो गई।

इस अफरा-तफरी के बीच कृति सेनन ने गजब की हिम्मत दिखाई। उन्होंने अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना का हाथ थामकर उन्हें अपने सुरक्षा कवच में ले लिया। कृति ने पूरी भीड़ के बीच रश्मिका को बड़ी बहन की तरह संभाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।इस वीडियो पर लोग कृति सेनन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

वह एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जिस तरह से कृति ने रश्मिका को संभाला, वह एक बड़ी बहन जैसा ही था। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह वास्तव में एक प्यारा रिश्ता है। वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर भी चर्चा की कि कलाकारों की सुरक्षा को लेकर वहां उचित इंतजाम नहीं थे।


वीडियो में शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं, जो इस अव्यवस्था से काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। फैंस कृति के इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म19 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं और दर्शकों को इस लव ट्रायंगल का बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या रवि किशन हैं असली 'धुरंधर'? 13 साल पहले एक्टर ने बनाई थी ये फिल्म

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड