क्या रवि किशन हैं असली 'धुरंधर'? रणवीर सिंह की फिल्म से 13 साल पहले एक्टर ने बनाई थी ये फिल्म, अब चर्चा में क्यों?
Ravi Kishan: रवि किशन अपकमिंग फिल्म 'धमाल 4' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से जुड़े एक इवेंट में उन्होंने अपनी 13 साल पुरानी फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात की है। अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या रवि किशन हैं असली 'धुरंधर'?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ravi Kishan: रवि किशन और उनकी पुरानी फिल्म 'धुरंधर' इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में 'धमाल 4' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, भोजपुरी एक्टर और राजनेता रवि किशन ने अपनी 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की अपार सफलता ने उनकी पुरानी फिल्म को भी सोशल मीडिया पर एक नई लोकप्रियता दिलाई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
रवि किशन की 13 साल पुरानी फिल्म की चर्चा
रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है और यह इंडियन सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बन गई है। यह फिल्म पाकिस्तानी शहर लयारी पर आधारित दो पार्ट्स में रिलीज की गई है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रवि किशन की 2013 में आई फिल्म धुरंधर: द शूटर के क्लिप्स को ढूंढ निकाला और उन्हें वायरल कर दिया है।
क्या बोले रवि किशन
रवि किशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी फिल्म का विषय और शीर्षक आदित्य धर की फिल्म से काफी मिलता-जुलता था, हालांकि उनका बजट काफी कम था। उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए मजाक में कहा कि 'धुरंधर' टाइटल के अधिकार रखने वाले उनकी फिल्म के निर्मात तो अब इस नई फिल्म की चर्चा के बाद निश्चित रूप से करोड़पति हो गए होंगे।
धमाल 4 में नजर आएंगे एक्टर
रवि किशन जल्द ही 'धमाल 4' फिल्म में नजर आएंगे। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म की यादों को ताजा करते हुए बताया कि 2013 में आई 'धुरंधर: द शूटर' भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी। दीपक तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रवि किशन ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जो व्यवस्था के खिलाफ और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ता है।