शाहिद की 'कॉकटेल 2' को सेंसर बोर्ड ने दिया A सर्टिफिकेट, बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार कृति- रश्मिका की फिल्म

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'कॉकटेल 2' को सेंसर बोर्ड का ए सर्टीफिकेट मिल गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है।

cocktail 2 got a certificate
cocktail 2 got a certificate | Image: X

Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है, जिसके बाद से फिल्म चर्चा में आ गई है।

कृति और रश्मिका के लिए खास है यह फिल्म

कृति सेनन के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि उनके 12 साल लंबे करियर में यह पहली बार है जब वह किसी ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म का हिस्सा बनी हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना दूसरी बार ऐसी किसी फिल्म में काम कर रही हैं। इससे पहले रश्मिका रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आ चुकी हैं, जिसे ए सर्टिफिकेट मिला था।

शाहिद कपूर का पांचवां ए सर्टिफिकेट प्रोजेक्ट

फिल्म के लीड एक्टर शाहिद कपूर के करियर की बात करें तो यह उनकी पांचवीं ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म है। इससे पहले शाहिद 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। ए सर्टिफिकेट आमतौर पर उन फिल्मों को दिया जाता है जिनमें कुछ बोल्ड सीन्स होते हैं या जो 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती हैं।

CBFC Passes Cocktail 2 With 'A' Certificate Amid Rumours Of Shahid Kapoor,  Rashmika Mandanna And Kriti Sanon Starrer Being Lesbian Love Story |  Republic World

सीक्वल का इंतजार और इतिहास

'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। उस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। पहले पार्ट का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। इस बार भी प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मैडॉक फिल्म्स के पास ही है। पहले भाग को यूए सर्टिफिकेट मिला था, जबकि इस बार फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म की कहानी को लव रंजन ने लिखा है। अब देखना यह होगा कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आती है और क्या यह शाहिद कपूर के करियर की एक और बड़ी हिट साबित होगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को भीड़ से ऐसे बचाया, Video हुआ वायरल
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड