Chhaava की दहाड़ के आगे थम गया Pushpa 2 का शोर! 17वें दिन विक्की कौशल ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
Chhaava Box Office Collection Day 17: ‘छावा’ अब अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Chhaava Box Office Collection Day 17: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ‘छावा’ ने दो हफ्ते में ही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) का शोर शांत कर दिया है। छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है कि तीसरे वीकेंड के कलेक्शन से भी विक्की ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।
‘छावा’ अब अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ तीसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा ने अब भारत में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है।
विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बुझाई ‘पुष्पा 2’ की फायर!
Sacnilk द्वारा दिए गए शुरुआती आंकड़ों की माने तो, लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के बाद 17वें दिन यानि तीसरे रविवार को करीब 25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। 17 दिनों के बाद फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 459 करोड़ रुपये हो चुका है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने तीसरे वीकेंड में 58.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ‘छावा’ ने तीसरे वीकेंड में 60 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करके इसे बुरी तरह पछाड़ दिया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि आखिर विक्की कौशल ने बड़े पर्दे पर पुष्पाराज के मैजिक को खत्म कर दिया है जो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी।
Advertisement
‘छावा’ ने तीसरे रविवार की कमाई से तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
‘छावा’ ने तीसरे रविवार की कमाई के मामले में सारी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लेकिन वो एक फिल्म को पीछे नहीं छोड़ पाई। वो है तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा 2’ जिसने तीसरे रविवार हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। यहां देखिए तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 5 हिंदी फिल्में-
- पुष्पा 2: 26.75 करोड़
- छावा: 25 करोड़
- स्त्री 2: 22 करोड़
- बाहुबली 2: 17.75 करोड़
- गदर 2: 16.1 करोड़