Chhaava Day 1: विक्की कौशल ने शेर बनकर बॉक्स ऑफिस पर ऐसा दहाड़ा, शांत हो गया बाकी फिल्मों का शोर, तोड़े कई रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। उनके परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Chhaava will release on February 14
Chhaava | Image: Maddock Films/X

Chhaava Box Office Collection Day 1: विक्की कौशल ने आते ही बड़े पर्दे पर ऐसा दहाड़ा कि उसके सामने बाकी फिल्मों का शोर शांत हो गया। वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ये पीरियड ड्रामा अच्छे रिव्यू हासिल कर रहा है। रिलीज से पहले भी लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के लिए फैंस खासा उत्साहित थे। इसी की नतीजा है कि ‘छावा’ ने ओपनिंग पर धमाकेदार कमाई की है।

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है। उनके परफॉर्मेंस को देख दर्शकों की तालियां और सीटियां नहीं रुक रही थीं। औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना का काम भी देखने लायक था। फैंस फिल्म देखने के बाद लगातार अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू ही मिले हैं।

विक्की कौशल की ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले ही दिन कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड की माने तो, फिल्म ने पहले दिन करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड ऐनालिस्ट का अनुमान था कि ‘छावा’ 25 करोड़ के आसपास कमा सकती है लेकिन 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन देख मेकर्स खुशी के मारे झूम उठेंगे। 

‘छावा’ ने ओपनिंग कलेक्शन से तोड़े कई रिकॉर्ड

31 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ ओपनिंग के साथ ‘छावा’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन चुकी है। उसने अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़कर ये टैग हासिल किया है जिसने पहले दिन करीब 12 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Advertisement

साथ ही साथ, विक्की कौशल को भी अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनर मिल चुकी है। उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है जिसने 8.20 करोड़ कमाए थे। ‘छावा’ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ (19.40 करोड़ रुपये) को भी बीट करते हुए सबसे बड़ी वैलेंटाइन ओपनर भी बन चुकी है। 

ये भी पढे़ंः Chhaava Review: बड़े पर्दे पर सुनाई दी विक्की कौशल की दहाड़! औरंगजेब बने अक्षय खन्ना ने भी जीता दिल, फिर क्या रही कमी?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड