अपडेटेड 20 December 2024 at 14:37 IST
'पार्टी तो बनती है...', Bosco Martis ने अमिताभ बच्चन को क्यों बताया फेवरेट? सुनाया दिलचस्प किस्सा
Choreographer Bosco Martis: कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने रिपब्लिक भारत संगम के मंच पर बताया कि अमिताभ बच्चन उनके फेवरेट क्यों हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Choreographer Bosco Martis: बॉलीवुड को कई आइकॉनिक हुक स्टेप्स देने वाले मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने रिपब्लिक भारत संगम के मंच पर अपने डांस से आग लगा दी। उन्होंने ना केवल फिल्मी सितारों को लेकर बात की, बल्कि मंच पर डांस का तड़का भी लगाया।
बॉस्को मार्टिस ने अपने करियर में अब तक कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। जब उनसे शुक्रवार को रिपब्लिक भारत के मंच पर उनके फेवरेट स्टूडेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना समय लगाए तुरंत मेगास्टार अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) का नाम ले लिया।
बॉस्को मार्टिस ने सुनाया बिग बी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
ये किस्सा है 2014 का जब फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी। फिल्म में एक गाना था जो आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाने का नाम था ‘पार्टी तो बनती है’ जिसमें अमिताभ बच्चन का एक मस्ती भरा अंदाज फैंस को देखने के लिए मिला। बॉस्को मार्टिस ने बताया कि जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तब सीनियर बच्चन का कैसा हाल था। कोरियोग्राफर ने मेगास्टार के जज्बे और जुनून की तारीफ की और कहा कि कैसे वो बिल्कुल एक बच्चे की तरह इस गाने पर मेहनत कर रहे थे।
बॉस्को ने आगे बताया कि इस गाने में बिग बी ने इतनी मोटी जैकेट पहनकर कड़ी धूप में शूटिंग की थी। कोरियोग्राफर इस उम्र में भी उनकी लगन और एनर्जी को देख काफी इंप्रेस हो गए थे।
Advertisement
बॉस्को मार्टिस को करियर में कैसे मिला ब्रेक
बॉस्को मार्टिस ने संगम में ये भी खुलासा किया कि उन्हें पहला ब्रेक कैसे मिला था। भले ही उन्हें पहला ब्रेक शान और सागरिका के गाने में बैकअप डांसर के रूप में मिला था लेकिन इससे पहले वो 36वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में परफॉर्म कर चुके थे। इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉस्को 20 मिनट के लिए स्टैचू बनकर खड़े थे। दरअसल, उन्हें फिल्मफेयर लोगो का पोज बनाना था।
बॉस्को ने खुलासा किया कि कैसे उस दिन स्टेज पर खड़े होकर उन्होंने अपने मन में फैसला कर लिया था कि एक दिन वो भी फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतकर रहेंगे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 December 2024 at 14:27 IST