'मुझे 20 मिनट स्टैच्यू बनकर खड़ा रहना पड़ा...', Bosco Martis ने बताया करियर में कैसे मिला ब्रेक
Choreographer Bosco Martis: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने रिपब्लिक भारत संगम के मंच पर इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से साझा किए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Choreographer Bosco Martis: बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को डांस मूव्स सिखाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने रिपब्लिक भारत संगम के मंच पर इंडस्ट्री से जुड़े कई किस्से साझा किए। इस दौरान, उन्होंने अपने स्ट्रगल और मुश्किल सफर पर भी बात की। बॉस्को ने बताया कि फिल्मफेयर अवॉर्ड में स्टैच्यू बनकर खड़े रहने से ये सम्मान जीतने तक, उनकी जर्नी कैसी रही।
बॉस्को मार्टिस ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर में कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड, IIFA अवॉर्ड, नेशनल अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड और अप्सरा फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवॉर्ड शामिल हैं।
बॉस्को मार्टिस ने बताया करियर में कैसे मिला ब्रेक
बॉस्को मार्टिस ने रिपब्लिक भारत के मंच पर बताया कि उन्हें पहला ब्रेक भले ही शान और सागरिका के गाने में बैकअप डांसर के रूप में मिला था लेकिन इससे भी पहले वो 36वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में परफॉर्म कर चुके थे। इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉस्को 20 मिनट के लिए स्टैचू बनकर खड़े थे। दरअसल, उन्हें फिल्मफेयर लोगो का पोज बनाना था।
बॉस्को ने खुलासा किया कि कैसे उस दिन स्टेज पर खड़े होकर उन्होंने अपने मन में फैसला कर लिया था कि एक दिन वो भी फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतकर रहेंगे।
Advertisement
आपको बता दें कि बॉस्को ने 2010, 2012 और 2013 में बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। ये अवॉर्ड उन्होंने फिल्म ‘लव आज कल’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, और ‘एक मैं और एक तू’ के लिए जीता था।
बॉस्को मार्टिस ने ‘तौबा तौबा’ की कोरियोग्राफी पर की बात
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ही गाना छाया हुआ है और वो है विक्की कौशल का ‘तौबा तौबा’। ये गाना पंजाबी सिंगर करण औजला ने गाया है और इसे फिल्म ‘बैड न्यूज’ में विक्की कौशल पर फिल्माया गया है। हालांकि, इस गाने में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है इसका हुक स्टेप। ये हुक स्टेप बॉस्को मार्टिस ने ही दिया है जिसे सीखने में लोगों के पसीने निकल गए। कोरियोग्राफर ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें अंदाजा नहीं था कि ये गाना इतना वायरल हो जाएगा और लोग चाहकर भी इसके हुक स्टेप को कॉपी नहीं कर पाएंगे।