अपडेटेड 23 February 2026 at 07:29 IST
Border 2 Vs O'Romeo: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रफ्तार बरकरार, शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी रेस में आगे; जानें अब तक की कमाई
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आए दिन कोई न कोई फिल्म अपना जादू बिखेरती हुई नजर आ रही है। ऐसे में सनी देओल की 'बॉर्डर 2' और शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने तहलका मचाया हुआ है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही हैं। ऐसे में खासकर दो बड़ी फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। सनी देओल की मल्टीस्टारर देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 और शाहिद कपूर व तृप्ति डिमरी की रोमांटिक रिवेंज ड्रामा ओ’ रोमियो। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस हाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 31वें दिन बॉर्डर 2 ने करीब 80 लाख रुपये की कमाई की। खास बात यह है कि इतने दिनों बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं आई है। 522 शोज में लगभग 1 करोड़ रुपये के करीब पहुंचना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।
अब तक इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 360 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। देशभक्ति से भरपूर कहानी, दमदार डायलॉग्स और सनी देओल का जबरदस्त अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से फिल्म की रफ्तार बरकरार है।
ओ’ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ’ रोमियो ने अपने पहले रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे रविवार यानी डे 10 पर फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
Advertisement
हालांकि शुरुआती दिनों की तुलना में कमाई में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अच्छी पकड़ बनाए हुए है और दर्शकों को इसकी रोमांटिक व रिवेंज से भरी कहानी पसंद आ रही है।
इन फिल्मों को भी छोड़ा पीछे
तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी को क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिली है। दमदार अभिनय और मजबूत विषय के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में तीसरे दिन यानी पहले रविवार का कुल कलेक्शन 1.37 करोड़ रहा है, जिसके बाद फिल्म ने टोटल 3.97 करोड़ की कमाई की है।
Advertisement
वहीं दो दीवाने शहर में 3 ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार का कुल कलेक्शन 1.31 करोड़ रहा है, जिसके बाद फिल्म ने टोटल 4.06 करोड़ की कमाई की है।
कौन है आगे?
अगर तुलना करें तो फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में बॉर्डर 2 साफ तौर पर आगे चल रही है। 360 करोड़ के करीब पहुंच चुकी इस फिल्म ने शानदार बढ़त बना ली है। वहीं ओ’ रोमियो भी पीछे नहीं है और अच्छी कमाई करते हुए मजबूत स्थिति में बनी हुई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह मुकाबला किस मोड़ पर पहुंचता है और कौन-सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर ज्यादा राज करती है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 07:29 IST