Border 2 Trending On OTT: ‘बॉर्डर 2’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ा
Border 2 Trending On OTT: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ा दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 Trending On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। इसी बीच 3 घंटे 22 मिनट लंबी मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' ने OTT पर ऐसा धमाका किया है। इसने तो रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
चार बड़े सितारों ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
फिल्म 'बॉर्डर 2' को देशभक्ति से भरपूर कहानी और दमदार स्टारकास्ट की वजह से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह फिल्म इस समय भारत में नंबर 1 पोजिशन पर बनी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे अहम किरदार निभा रहे हैं। सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा है, जिससे फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया है।
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में दूसरे नंबर पर बनी 'धुरंधर'
नेटफ्लिक्स की 16 मार्च से 22 मार्च तक की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में जहां 'बॉर्डर 2' पहले नंबर पर है। वहीं 'धुरंध' दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इसके अलावा बाकी की फिल्मों ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, लेकिन सनी देओल की फिल्म का जलवा सबसे ऊपर बना हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट
करीब 275 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड 464 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 392 करोड़ रुपये रहा था।
अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी 'बॉर्डर 2', साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म को टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।