Border 2 Star Cast Fees: सनी देओल से लेकर दिलजीत दोसांझ तक, जानिए किसने ली कितनी भारी फीस

Border 2 Star Cast Fees: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' के टीजर रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं किसने ली कितनी फीस।

Border 2  Star Cast Fees
Border 2 Star Cast Fees | Image: X

Border 2 Cast Fees: फिल्म 'बॉर्डर 2' में सितारों ने मेकर्स से मोटी रकम वसूली है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। शानदार फिल्म और बड़े स्तर को देखते हुए सितारों की फीस भी काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं किस कलाकार ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है।

सनी देओल

फिल्म 'बॉर्डर 2' में एक बार फिर सनी देओल अपनी दमदार आवाज और देशभक्ति के साथ भरपूर अंदाज में नजर आएंगे। साल 1997 की बॉर्डर के लिए जहां उन्होंने करीब 1.2 करोड़ रुपए फीस ली थी, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 के लिए उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। यह फीस उनकी पिछली फिल्म से करीब 40 गुना ज्यादा बताई जा रही है।

वरुण धवन

फिल्म 'बॉर्डर 2'  में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। इस गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए एक्टर ने कथित तौर पर 8 से 10 करोड़ रुपए की फीस ली है। फिल्म में वरुण का यह रोल उनके करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी बॉर्डर 2 में अहम किरदार में नजर आएंगे। वह फिल्म में शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत को इस फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।

Advertisement

मोना सिंह

टीवी और फिल्मों में अपनी सशक्त एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली मोना सिंह बॉर्डर 2 में सनी देओल की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए उन्हें 1 से 2 करोड़ रुपए तक की फीस मिली है। खास बात यह है कि फिल्म में मोना, सनी देओल से उम्र में करीब 24 साल छोटी दिखाई देंगी।

अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी बॉर्डर 2 में दमदार भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्हें फिल्म के लिए अच्छी-खासी रकम दी गई है।

Advertisement

सोनम बाजवा

फिल्म में सोनम बाजवा दिलजीत दोसांझ की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। अपनी खूबसूरती और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर सोनम ने इस रोल के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।

यह भी पढ़ें: धुरंधर एक्ट्रेस पर भारती सिंह ने किया ऐसा कमेंट, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
 

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड