सनी देओल का जलवा बरकरार, Border 2 ने वीकेंड पर पलटा गेम; नई फिल्मों के बीच भी कर डाली इतनी कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

'बॉर्डर 2' फिल्म ने शनिवार को फिर कमाल दिखाया और 1.90 करोड़ की कमाई के साथ वीकेंड का गेम पलट दिया। जानें अब तक फिल्म कितनी कमाई कर चुकी है। पढ़ें पूरी डिटेल।

Follow : Google News Icon  
Border 2 box office day 23
Border 2 Box Office Day 23 | Image: Republic

Border 2 box office day 23: सनी देओल की पैट्रियॉटिक फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार तहलका मचा रही है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने गणतंत्र दिवस वीकेंड में जबरदस्त शुरुआत की थी और अभी भी 23वें दिन तक आते-आते बॉर्डर 2 ने वीकेंड का गेम पलट दिया और शानदार प्रदर्शन किया।
 
शनिवार को 23वें दिन ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शुक्रवार को कलेक्शन 0.80 करोड़ था, लेकिन वीकेंड आने के साथ ग्राफ में फिर एक बार तेजी से उछाल देखने को मिला। तो कल की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 320.45 करोड़ रुपये हो गया है। यह आंकड़ा बताता है कि दर्शकों में देशभक्ति वाली कहानियों का क्रेज कितना ज्यादा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली यह फिल्म अब भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है। 

बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पिटिशन 

इन दिनों 'बॉर्डर 2' का सामना 'मर्दानी 3', शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' जैसी नई फिल्मों से हो रहा है। बावजूद इसके सनी देओल की फिल्म वीकेंड में फिर से दहाड़ मार रही है। 

'बॉर्डर 2' का क्रेज बरकरार

'बॉर्डर 2' 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने को-प्रोड्यूस किया है। कहानी 1997 के भारत-पाक युद्ध के कई मोर्चों पर आधारित है। सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अन्या सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के गाने और एक्शन सीक्वेंस भी खूब सराहे जा रहे हैं। कुल मिलाकर पैट्रियॉटिक कंटेंट और सनी देओल की स्टार पावर ने फिल्म को लंबी दौड़ में बनाए रखा हुआ है। अगर वीकेंड का ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा जल्द ही पार कर सकती है।  

यह भी पढ़ें: PAK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की हो सकती है वापसी, नेट प्रैक्टिस करते दिखे

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड