Border 2 Box Office Collection: बजट को पार कर 400 करोड़ के करीब पहुंची ‘बॉर्डर 2’, दूसरे हफ्ते भी बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल और वरुण धवन की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल और वरुण धवन की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म तेज स्पीड में आगे बढ़ रही है और आए दिन बड़े पर्दे पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है जिसमें सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मोना सिंह, वरुण धवन, मेधा राणा और अहान शेट्टी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 1997 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहुंची 400 करोड़ के करीब
भारत में 13 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ की कमाई 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। Sacnilk द्वारा दिए बॉक्स ऑफिस नंबर की माने तो, सनी देओल स्टारर ने 13वें दिन यानि दूसरे बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। वीक डेज में फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट चुकी है, फिर भी ये धीमे रफ्तार में ही सही लेकिन लगातार आगे बढ़ते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब 13 दिनों के बाद ‘बॉर्डर 2’ का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 290.9 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में 300 करोड़ का क्लब ज्यादा दूर नहीं है।
वही, बात करें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यहां भी ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार है। फिल्म ने 13 दिनों में 398.50 करोड़ रुपये का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अब ये 400 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है और एक-दो दिन में ही ये माइलस्टोन भी हासिल कर लेगी।
Advertisement
‘बॉर्डर 2’ बनी 2026 की पहली हिट बॉलीवुड फिल्म
‘बॉर्डर 2’ को कथित तौर पर 275 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है। भारत में ये 300 करोड़ रुपये तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 400 करोड़ रुपये के आंकड़े से बस इंच भर दूर है। ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस रिजल्ट देखा जाए तो ये प्लस में ही चल रही है। फिल्म बड़े पर्दे पर हिट हो चुकी है। इसी के साथ इसने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। ‘बॉर्डर 2’ अब 2026 की पहली हिट बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।