Border 2 Box Office Collection: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' का जलवा है जारी, पकड़ी 400 करोड़ की राह, बुधवार को कुल इतनी हुई कमाई
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के तौर पर आई यह वॉर ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Border 2 Collection Worldwide : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के दूसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और यह जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। जहां पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, वहीं इसका सीक्वल भी देशभक्ति और जज्बे से भरपूर कहानी के चलते चर्चा में बना हुआ है।
फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अनन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या रही आज फिल्म की कमाई?
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- पहला दिन - 30 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन - 36.5 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन - 54.5 करोड़ रुपये
- चौथा दिन - 59 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन - 20 करोड़ रुपये
- छठा दिन - 13 करोड़ रुपये
- सातवां दिन - 11.25 करोड़ रुपये
- पहला हफ्ता कुल - 224.25 करोड़ रुपये
- आठवां दिन - 10.75 करोड़ रुपये
- नौवां दिन - 17.75 करोड़ रुपये
- दसवां दिन - 24.22 करोड़ रुपये
- ग्यारवें दिन - 6.52 करोड़ रुपये
- बारहवां दिन - 6.69 करोड़ रुपये
- तेरहवां दिन - 4 करोड़ रुपये
13वें दिन कितना कलेक्शन किया?
'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही है। कल मंगलवार को 12वें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज कमाई में गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी बुधवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब 'बॉर्डर 2' का टोटल कलेक्शन 315.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
1997 की 'बॉर्डर' की है सीक्वल
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Advertisement
असली युद्ध नायकों की कहानी
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें 1971 के युद्ध के असल हीरोज को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। वरुण धवन ने परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। वहीं, दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आए हैं, जिन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। इसके अलावा सनी देओल फिल्म में लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के रोल में हैं, जो मेजर जनरल हरदेव सिंह कालेर से प्रेरित है। वहीं अहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत का किरदार निभाया है, जो युद्ध में भारतीय नौसेना के योगदान को दर्शाता है।
13वें दिन भले ही कमाई में गिरावट आई हो, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और दर्शकों से लगातार प्यार बटोर रही है।