Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, दूसरे शनिवार को फिर उड़ाए रिकॉर्ड, 250 करोड़ क्लब में मारी धांसू एंट्री

Border 2: बॉर्डर 2 की आंधी रुक नहीं रही है। फिल्म ने 9वें दिन फिर बड़ा कमाल किया है। दूसरे शनिवार इसकी कमाई में उछाल आया है। साथ ही बॉर्डर 2 250 करोड़ के क्लब में भी शानदार तरीके से एंट्री ले चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Border 2
Border 2 | Image: X

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने दूसरे शनिवार (31 जनवरी 2026) को फिर से धमाल मचाया है। वर्किंग डे पर कमाई में गिरावट के बाद वीकेंड आते ही इसमें उछाल देखने को मिला। रिलीज के 9 दिनों में 'बॉर्डर 2' ने भारत में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

23 जनवरी को 'बॉर्डर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 224.25 करोड़ का कुल कारोबार किया था। बॉर्डर 2 अब दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है।

फिर बढ़ी फिल्म की कमाई

एक हफ्ता पूरा होने के बाद दूसरे शुक्रवार (30 जनवरी) को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई थी। बॉर्डर 2 ने 10.75 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि अब शनिवार (31 जनवरी) को फिर इसकी कमाई बढ़ी है।

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने दूसरे शनिवार कुल 17.75 करोड़ का कारोबार किया है। ये आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। इसमें बदलाव संभव है। इस तरह फिल्म ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 252.75 करोड़ कमा डाले हैं। 

Advertisement

9वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 9.91% सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 11.05% थी और दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 28.11% बताई जा रही है। वहीं, शाम के शोज में यह बढ़कर 32.96% हो गई।

फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

बॉर्डर 2 साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की फिल्म का सीक्वल है। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसमें पुराने गानों की याद और देशभक्ति का भाव आज भी दर्शकों को जोड़ रहा है। यही वजह है कि फिल्म देखने लोग थिएटर में खींचे चले जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar के गाने Fa9la की दुनियाभर में धूम, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह, बहरीन के रैपर ने जताई किसे दिया क्रेडिट?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड