Romantic Movies: बॉलीवुड की वो 5 रोमांटिक फिल्में, जो हर कपल को देखना चाहिए, तीसरी ने तो बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स
Romantic Movies: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में जो कपल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Romantic Movies: इस साल कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं जिनमें कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। लेकिन 2025 में रोमांटिक फिल्मों का क्रेज कुछ अलग ही देखने को मिला है। इस साल अब तक कई रोमांटिक फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वहीं, कुछ फिल्मों का रिलीज होना अभी बाकी है। आइए जानते हैं 2025 की उन टॉप 5 रोमांटिक फिल्मों के बारे में जिनकी चर्चा हो रही है।
1. मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस फिल्म में अलग-अलग जोड़ों की कहानियां दिखाई गईं, जो जिंदगी के अलग पहलुओं को छूती हैं। हर किरदार और कहानी दर्शकों के दिल में उतर गई, यही वजह है कि इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
2. धड़क 2
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी ने ‘धड़क 2’ में कमाल कर दिखाया है। यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि एक बड़ा सामाजिक संदेश भी देती है। इमोशन और रियलिस्टिक कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया और फिल्म को खूब सराहा गया है।
3. सैयारा
इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक ‘सैयारा’ रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही इसने कई बड़े सितारों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। शानदार म्यूजिक और फ्रेश रोमांस की वजह से दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा गया।
Advertisement
4. परम सुंदरी
हाल ही में रिलीज हुई ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी ने स्क्रीन पर कमाल का रोमांस पेश किया है। परम और सुंदरी की लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह फिल्म सिनेमाघरों में इन दिनों छाई हुई है।
5. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर इस फिल्म ने फैंस को दिवाना बना दिया है। 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म इस साल की बड़ी रोमांटिक हिट फिल्म साबित हुई है।
Advertisement
आने वाली हिट
इस साल का रोमांटिक सीजन यहीं खत्म नहीं होता। ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी नजर आने वाली है। फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। इसके गानें तो दर्शकों के दिलों में छाए हुए हैं। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी और रोमांस लवर्स के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगी।