Ganesh Chaturthi: बिपाशा बसु की बेटी ने अपने हाथों से गढ़ी बप्पा की मूर्ति, कला देख आप भी रह जाएंगे दंग; दिल जीत रहा VIDEO

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा की मूर्ति गढ़ी। इस दौरान वीडियो का वीडियो सामने आया है जो हर किसी का दिल जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
Bipasha Basu Karan Singh Grover
Bipasha Basu Karan Singh Grover | Image: Instagram

Bipasha-Karan Daughter: आज देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। 27 अगस्त से शुरू होकर दस दिनों तक चलने वाला पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस समय हर कोई बप्पा के स्वागत में लगा हुआ है। यहां तक कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की नन्ही सी बेटी भी व्यस्त नजर आई।

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी अपने नन्हे-नन्हे हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाने में मग्न दिखी।

बप्पा की मूर्ति गढ़ने में बिजी बिपाशा की बेटी

बप्पा की मूर्ति गढ़ने में व्यस्त देवी ने पीले रंग का कुर्ता और सलवार पहन रखा है। इस दौरान उन्होंने बालों का पोनीटेल बनाया हुआ है। इस पूरे लुक में देवी बेहद क्यूट लग रही है। वहीं वीडियो के अंत में ढेर सारे बच्चे अपनी-अपनी मूर्तियों के साथ खड़े दिखे। ये पूरा नजारा बच्चों की किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज का लग रहा है।

फैंस ने वीडियो पर बरसाया प्यार

बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'गणपति बप्पा मोरिया।' इस वीडियो पर फैंस ढेरों प्यार बरसा रहे हैं। लोग करण-बिपाशा की बेटी की तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों ने तो देवी को हार्डवर्किंग तक करार दिया है।

Advertisement

देवी की तस्वीरें-वीडियोज होती हैं वायरल

बिपाशा बसु अक्सर अपनी बेटी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस संग शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी अमूमन हर त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाती है। बेटी को ऐसे संस्कार देने पर हर कोई बिपाशा-करण की तारीफ करता है।

बिपाशा-करण की शादी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी की बात करें तो पहली बार दोनों 'अलोन' के सेट पर मिले थे। फिर साथ काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए साल 2016 में शादी कर ली। नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIDEO: ढोल-ताशे पर थिरके भारती-हर्ष, धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत; बेटे गोले का क्यूट डांस वायरल

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड