‘यही लोग महिलाओं का शोषण...’, दीवार पर बनी पेंटिंग के साथ लड़कों की अश्लील हरकत देख भड़की भूमि पेडनेकर; VIDEO शेयर कर की ये मांग

Bhumi Pednekar: सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक और हैरान करने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ व्यक्ति दिवार पर बनी महिला की पेंटिग के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। अब इसे शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने सख्त कानून लाने की मांग उठाई है।

Follow : Google News Icon  
Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar | Image: Instagram

Bhumi Pednekar: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में कुछ पुरुष एक महिला की दीवार पर बनी पेंटिंग के साथ अश्लील इशारे और अनुचित हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने युवाओं की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी की है।

वायरल वीडियो पर भड़कीं भूमि पेडनेकर

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘ट्यूब इंडियन’ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ युवक स्विमिंग पूल के पास बनी एक महिला की पेंटिंग के साथ गलत हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस घटिया हरकत को बेहद शर्मनाक बताया है।

भूमि ने कही सख्त कानून बनाने की बात

भूमि पेडनेकर ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि आज के युवाओं की मानसिकता बेहद चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यही लोग आगे चलकर महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ शर्मिंदगी जताने से कुछ नहीं होगा, अब सख्त कानून लाने की जरूरत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। भूमि पेडनेकर ने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने भोपाल में एक महिला की संदिग्ध मौत और दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा बन चुका है।

दिल्ली गैंगरेप मामले पर भी जताया था गुस्सा

यह पहली बार नहीं है जब भूमि ने किसी सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखी हो। इससे पहले जनवरी में दिल्ली में छह साल की बच्ची के साथ कथित गैंगरेप की घटना पर भी उन्होंने गुस्सा जाहिर किया था। एक्ट्रेस  ने कहा था कि कम उम्र के लड़कों द्वारा ऐसे अपराध करना समाज की सोच पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Advertisement

कंगना रनौत और रिद्धि डोगरा ने भी उठाई आवाज

हाल के दिनों में कंगना रनौत और रिद्धि डोगरा जैसी अभिनेत्रियों ने भी महिलाओं की आजादी, शादी के बाद उनके सम्मान और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

भूमि का करियर

भूमि पेडनेकर ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वह प्राइम वीडियो की सीरीज ‘दलदल’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में उन्होंने डीसीपी रीता फरेरिया का किरदार निभाया था, जो एक सीरियल किलर की तलाश करती हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेट की गर्मी को कहें बाय-बाय, सत्तू और चिया सीड्स का यह वेट-लॉस ड्रिंक

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड