sattu chia seed drink

Sattu Chia Seed Drink Recipe: चिलचिलाती गर्मी में पेट को रहेगा कूल और बॉडी बनेगी स्लिम, नोट करें सत्तू-चिया सीड्स की ये आसान रेसिपी

Sattu Chia Seed Drink Recipe: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और वजन को कंट्रोल करना सबसे बड़ी चुनौती हो जाती है। अगर आप पेट को ठंडा और बॉडी को स्लिम रखना चाहते हैं, तो सत्तू और चिया सीड्स का यह देसी ड्रिंक आपके लिए परफेक्ट होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी के बारे में...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू पेट को तुरंत ठंडक देकर लू से बचाता है। फाइबर से भरपूर चिया सीड्स लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते हैं। यह कॉम्बिनेशन पाचन ठीक रखता है। शरीर की चर्बी को तेजी से घटाकर बॉडी को स्लिम शेप देता है।

Image: freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ड्रिंक को बनाने के लिए आपको दो चम्मच चने का सत्तू, एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, एक गिलास ठंडा पानी, आधा नींबू, स्वादानुसार काला नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और सजावट के लिए ताजी पुदीने की पत्तियां।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रेसिपी का पहला स्टेप यही है कि चिया सीड्स को ड्रिंक में इस्तेमाल करने से कम से कम पंद्रह मिनट पहले पानी में भिगोकर रख दें ताकि वे अच्छी तरह फूल जाएं और उनका पूरा पोषण मिल सके।

Image: AI
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़े गिलास में दो चम्मच सत्तू डालें और उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। शुरुआत में कम पानी डालने से सत्तू में गांठे नहीं पड़तीं और घोल एकदम स्मूथ बनता है।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सत्तू के घोल में पूरा ठंडा पानी भर दें। अब इसमें पहले से भीगे हुए चिया सीड्स, नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
 

Image: AI
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऊपर से बारीक कटा पुदीना डालकर इसे गार्निश करें। इस लाजवाब ड्रिंक को सुबह या दोपहर के वक्त पिएं और चिलचिलाती गर्मी में भी पेट को कूल और खुद को फिट रखें।
 

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड