बादशाह और ईशा रिखी की सीक्रेट शादी का सच आया सामने, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की पहली फोटो
Badshah and Isha Rikhi Wedding First Photo: बादशाह और ईशा रिखी ने सीक्रेट शादी रचाई थी, लेकिन कपल ने साथ में एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट की थी। अब एक्ट्रेस ने खुद सिंगर के साथ पहली बार फोटो शेयर की है, जिससे दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Badshah and Isha Rikhi Wedding First Photo: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलें अब थम गई हैं। ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह और बादशाह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सवाल पूछने वाला सेशन रखा था। इस दौरान ही उन्होंने एक जवाब देते हुए फोटो शेयर की है।
कपल ने कर दी शादी की पुष्टि
ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि वह शादीशुदा हैं। जब उनके फैंस ने उनसे उनकी गैलरी की झलक दिखाने के लिए कहा, तो उन्होंने बादशाह के साथ अपनी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। यह फोटो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़ी ने अब तक अपनी शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी और न ही किसी पब्लिक इवेंट में एक साथ फोटो शेयर की थी। कुछ फैंस ने यह भी सवाल उठाया कि दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं, जिस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में यह सवाल खुद बादशाह से पूछने की बात कही है।
सीक्रट तरीके से हुई थीं शादी की रस्में
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी की शादी काफी पर्सनल तरीके से हुई थी। इसमें केवल परिवार के नजदीकी सदस्य और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। इससे पहले 24 मार्च को ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा किए थे, जिनसे इस खबर को बल मिला था कि बादशाह ने ईशा के साथ सात फेरे ले लिए हैं। हालांकि, उस समय इस जोड़ी ने इस पर चुप्पी साधे रखी थी।
कौन हैं ईशा रिखी और कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
ईशा रिखी चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पंजाबी सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
Advertisement
इसके अलावा उन्होंने 'जट बॉयज पुत्त जट्टां दे' जैसी कई सफल पंजाबी फिल्मों में काम किया है। जानकारी के अनुसार, बादशाह और ईशा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने अपने रिश्ते को जीवनभर के बंधन में बदलने का फैसला किया। ईशा टीवी की मशहूर अभिनेत्री जास्मिन भसीन और एली गोनी की भी अच्छी दोस्त हैं।