अपडेटेड 6 March 2026 at 21:25 IST

Singer Badshah Summoned: 'टटीरी' गाने पर बुरे फंसे रैपर बादशाह, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन; जानिए क्या है पूरा मामला

Badshah New Song Tateeree: ‘टिटिहरी’ गाने को लेकर उठे विवाद पर बादशाह या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं।

Follow : Google News Icon  
badshah controversy on new song tateeree under-action-haryana-women-commission-summoned issued notice for rapper singer
बादशाह 'टटीरी' | Image: Social Media

Badshah New Song Tateeree Controversy: मशहूर रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपने नए गाने ‘'टटीरी'’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने के कथित आपत्तिजनक लिरिक्स और वीडियो को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें समन जारी किया है।

गाने के लिरिक्स पर उठे सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘'टटीरी'’ गाने में कुछ ऐसे शब्द और लाइनें इस्तेमाल की गई हैं जिन्हें कई लोगों ने अश्लील और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने की भाषा हरियाणा की संस्कृति के खिलाफ है और इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। इसी वजह से हरियाणा महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए रैपर बादशाह को नोटिस भेजा है।

Uploaded image

13 मार्च को पेश होने का निर्देश

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है।

यह नोटिस नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। इसके अलावा रोहतक के एडवोकेट राज नारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

वीडियो में नाबालिग लड़कियों को दिखाने पर आपत्ति

Uploaded image

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस की छत पर नाचते हुए दिखाया गया है।

बताया गया है कि वीडियो में लड़कियां अपने स्कूल बैग फेंकते हुए डांस करती नजर आती हैं, जिसे कई लोगों ने बच्चों के लिए गलत संदेश देने वाला बताया है।

Advertisement
Uploaded image

इस लाइन पर भी हुआ विवाद

शिकायत में गाने की एक लाइन “बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…” पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के शब्द महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देते हैं।

सेंसर बोर्ड पर भी उठे सवाल

चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने यह भी सवाल उठाया कि इतने विवादित लिरिक्स वाला गाना रेगुलेटरी जांच में कैसे पास हो गया। उन्होंने बताया कि वह पहले तीन साल तक फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं, इसलिए इस तरह के मामलों पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं बादशाह

वैसे यह पहली बार नहीं है जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हों। इससे पहले उनके सुपरहिट गाने 'गेंदा फूल' पर भी बंगाली लोक संगीत की लाइनों को बिना क्रेडिट इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

फिलहाल ‘'टटीरी'’ गाने को लेकर उठे विवाद पर बादशाह या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। कुछ लोग गाने का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे आपत्तिजनक बता रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले की सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह विवाद किस दिशा में जाता है। 

यह जरूर पढ़ें:  Thalapathy Vijay And Trisha Krishnan Video: तलाक की खबरों के बीच तृषा संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थलापति विजय, देख फैंस हैरान- VIDEO
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 19:46 IST