अपडेटेड 5 March 2026 at 23:48 IST
Thalapathy Vijay And Trisha Krishnan Video: तलाक की खबरों के बीच तृषा संग वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थलापति विजय, देख फैंस हैरान- VIDEO
Thalapathy Vijay With Trisha Krishnan Viral Video: थलापति विजय और तृषा कृष्णन का यह वायरल वीडियो चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Thalapathy Vijay With Trisha Krishnan In Chennai: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चेन्नई में हुए एक वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है, जहां दोनों साथ नजर आए।
यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब विजय और उनकी पत्नी संकगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। ऐसे में फैंस इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं।
चेन्नई के वेडिंग रिसेप्शन में साथ पहुंचे
गुरुवार, 5 मार्च को चेन्नई में प्रोड्यूसर कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। इस खास मौके पर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट विजय और तृषा ने बटोरी।
वायरल वीडियो में विजय ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में फूलों का गुलदस्ता है। वहीं तृषा भी पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तृषा कार से उतरती हैं और विजय के साथ अंदर जाती हैं। दोनों ने साथ में पोज भी दिए। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस वीडियो को एआई जनरेटेड भी बता रहे हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विजय और संगीता का तलाक मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 फरवरी को संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। यह अर्जी चेंगलपट्टू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर की गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी 27 साल पुरानी शादी खत्म करने की मांग की है। अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2024 से फरवरी 2025 के बीच दोनों के बीच कानूनी नोटिस और पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ था।
Advertisement
गौरतलब है कि विजय और संगीता ने 1998 में यूनाइटेड किंगडम में शादी की थी और 1999 में भारत में दोबारा शादी समारोह आयोजित किया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं।
विजय और तृषा की हिट जोड़ी
विजय और तृषा की जोड़ी को दर्शक लंबे समय से पसंद करते आए हैं। दोनों ने पहली बार सुपरहिट फिल्म Ghilli में साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने Thirupaachi, Aathi और Kuruvi जैसी फिल्मों में साथ काम किया।
Advertisement
करीब 15 साल के लंबे गैप के बाद यह जोड़ी Leo में फिर साथ नजर आई, जिसे डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बनाया था।
फैंस कर रहे हैं अलग-अलग रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। कुछ फैंस दोनों को साथ देखकर खुश हैं, तो कुछ तलाक की खबरों के बीच उनकी मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इन सभी खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस को सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
फिलहाल इतना जरूर है कि विजय और तृषा का यह वीडियो चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 23:40 IST