अपडेटेड 7 March 2025 at 13:29 IST

Sonu Nigam: 'बाप, बाप रहता है....', इन सिंगर्स से तुलना करने पर आखिर सोनू निगम को क्यों आ गया गुस्सा?

Sonu Nigam: सुरों के सरताज सोनू निगम ने 6 मार्च को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में शिरकत की, जहां उन्होंने फैंस के लिए अपने आइकॉनिक गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दी।

Follow : Google News Icon  
Sonu Nigam
Sonu Nigam | Image: Republic

Sonu Nigam: सुरों के सरताज सोनू निगम ने 6 मार्च को रिपब्लिक प्लेनरी समिट 2025 में शिरकत की, जहां उन्होंने फैंस के लिए अपने आइकॉनिक गानों पर लाइव परफॉर्मेंस दी। प्लेबैक सिंगर के दुनियाभर में करोड़ो फैंस हैं। वो बॉलीवुड के ऐसे सिंगर हैं जो किसी भी तरह का गाना गा सकते हैं। यही कारण है कि उनका कंपेरिजन अक्सर किशोर कुमार और रफी जैसे सिंगिंग लीजेंड्स से किया जाता है।

रिपब्लिक समिट में बोलते हुए सोनू निगम ने कहा कि उन्हें इतने बड़े धुरंधरों के साथ तुलना किया जाना पसंद नहीं है। उन्हें अच्छा नहीं लगता जब कोई उन्हें सिंगिंग आइकन्स के बराबर रखता है।

सोनू निगम ने किशोर, मुकेश, रफी से तुलना पर की बात

सोनू निगम ने कहा कि किशोर कुमार जैसे महानुभाव उनके गुरु हैं और अगर कोई उनका नाम उनके जैसे ही लेता है, तो उन्हें यह अच्छा नहीं लगता। सिंगर ने कहा कि वो पिछले 47 सालों से स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि इतने एक्सपीरियंस के बाद उनकी तुलना भारतीय सिनेमा के लीजेंड्री सिंगर्स के साथ करना ठीक है तो उन्होंने मना कर दिया।  

उनके मुताबिक, सोनू निगम ने चुटकी लेते हुए कहा- “बाप, बाप रहता है, वो बाप हैं हमारे। रफी, मुकेश और किशोर कुमार मेरे गुरु हैं। अगर कोई मेरी तुलना उनके साथ करे, तो मुझे यह पसंद नहीं आएगा। मैं बस उनके द्वारा सिखाई गई चीजों का इस्तेमाल करके अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं।”

Advertisement

सोनू निगम ने अपनी जादुई आवाज से किया मदहोश

सोनू निगम ने आगे रिपब्लिक के समिट में बताया कि कैसे गानों के हिसाब से कलाकारों को भी इमोशन फील करने पड़ते हैं। उन्होंने मंच पर कई सारे गानों के उदाहरण भी दिए और उन्हें अलग-अलग इमोशन के हिसाब से गाकर सुनाया। जब सोनू निगम ये चीज बता रहे थे तो ऑडियंस जोर-जोर से तालियां बजाने लगती है। 

अब सोनू निगम किसी इवेंट में आए हैं तो बिना गाए कैसे रह सकते हैं। उन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उन्होंने अपने करियर का पहला गाना गाकर सेशन की शुरुआत की, जिसने उन्हें पहचान दिलाई - ‘अच्छा सिला दिया तो मेरे प्यार का’। इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर फिल्माया गया हिट गाना ‘यूपी वाला ठुमका’ गाया। इसके बाद उन्होंने 1997 में रिलीज हुए अपने मशहूर गाने - ‘संदेशे आते हैं’ के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने एक और चार्टबस्टर गाना गाया - ‘ये दिल दीवाना’। फिर अपने इमोशनल सॉन्ग ‘कल हो न हो’ और ‘मेरे ढोलना’ गाकर परफॉर्मेंस खत्म की।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'थाली में लड्डू सजके आएंगे तो खाएंगे नहीं क्या...'; उदित नारायण KISS विवाद पर ये क्या बोल गईं मशहूर एक्ट्रेस? मचा हंगामा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 March 2025 at 13:29 IST