अपडेटेड 7 March 2025 at 11:14 IST
'थाली में लड्डू सजके आएंगे तो खाएंगे नहीं क्या...'; उदित नारायण KISS विवाद पर ये क्या बोल गईं मशहूर एक्ट्रेस? मचा हंगामा
Udit Narayan Kiss Controversy: सिंगर उदित नारायण को उनके किसिंग वीडियो को लेकर जमकर फटकार लगी थी। अब उनके बचाव में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद आई हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Udit Narayan Kiss Controversy: सिंगर उदित नारायण का किसिंग वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उन्होंने मंच पर परफॉर्म करते हुए एक महिला फैन के होठों पर किस कर दिया था जो उनके पास सेल्फी खिंचवाने आई थी। जहां लोगों ने इस हरकत के लिए उदित को जमकर फटकार लगाई, वहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का इस पूरे मामले पर अलग ही पक्ष है।
कुनिका ने एक पॉडकास्ट में उदित नारायण की किसिंग कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि हमेशा मर्दों पर ही इल्जाम लगाया जाता है। वो महिला खुद फोटो खिंचवाने सिंगर के पास गई थी।
उदित नारायण किस विवाद पर बोलीं कुनिका सदानंद
कुनिका सदानंद ने इस कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ‘आजकल की महिलाएं भी एडवांस हो गई हैं लेकिन हमेशा आदमी को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है’। उन्होंने कहा कि ‘उदित ने जो किस किया वो ठीक था लेकिन उन्होंने गलत जगह पर किस किया। उन्हें गाल पर किस करना चाहिए था’।
एक्ट्रेस ने कहा कि वो किसी को इस घटना का जिम्मेदार नहीं ठहरा रही लेकिन अब लड़की भी तो सामने आई है। कुनिका ने कहा- “आपने सारा इल्जाम आदमी पर ही डाल दिया कि आपने किस क्यों किया। अगर आपकी थाली में लड्डू सज के आएंगे तो आप खाएंगे नहीं क्या उनको? ये गलत है। वो उदित नारायण हैं तो आप कह रहे हो कि आपने किस क्यों किया?”
Advertisement
कुनिका सदानंद ने किया उदित नारायण का बचाव
कुनिका सदानंद ने कहा कि ‘स्टेज शो करना एक अलग ही अहसास होता है और आप काफी उत्साहित हो जाते हैं। ऐसा लगता है कि आप नशे में हो। आप ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स कर देते हैं कि आपको पता नहीं होता कि आप ऐसा भी कर पाते हो’।
उन्होंने अंत में ये भी कहा कि उदित को सपोर्ट करने के लिए बहुत सी महिलाएं उन्हें ही जिम्मेदार ठहराएंगी लेकिन उन्हें खुद सोचना चाहिए कि केवल आदमी को ही दोषी क्यों बनाया जाता है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 11:14 IST