Emraan Hashmi के लिए Arijit Singh ने तोड़ा सन्यास? 'Awarapan 2' के टाइटल ट्रैक से फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

Awarapan 2 Title Track: इमरान हाश्मी के गाने सुनना हम सभी पसंद करते हैं। लेकिन जब बात प्यार के दर्द की करें तो अरिजीत सिंह की आवाज दिल को छू जाती है।

awarapan-2-title-track arijit-singh-comeback from retirement as per reports-emraan-hashmi film
Awarapan 2 Arijit Singh | Image: Social Media

Awarapan 2 Title Track By Arijit Singh: साल 2026 की शुरुआत में जब बॉलीवुड के पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था, तो उनके करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन अब उन सभी फैंस के चेहरे खिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अरिजीत सिंह ने इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के जरिए प्लेबैक सिंगिंग में वापसी कर ली है। तो चलिए जानते हैं इस बड़ी खबर से जुड़ी पूरी जानकारी।

21 जुलाई को रिलीज होगा टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन'

सूत्रों के मुताबिक, अरिजीत सिंह ने 'आवारापन 2' का एक बेहद भावुक और दर्द भरा टाइटल सॉन्ग 'ये आवारापन...' गाया है। यह गाना कल यानी 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इमरान हाशमी के किरदार 'शिवम पंडित' की कहानी और दर्द को बयां करने के लिए अरिजीत की जादुई आवाज से बेहतर और क्या हो सकता था।

विशेष भट्ट की खास गुजारिश पर माने अरिजीत

'आवारापन' का पहला पार्ट भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट न रहा हो, लेकिन इसके गानों ने इसे एक कल्ट फिल्म बना दिया था। ऐसे में निर्माता विशेष भट्ट 'आवारापन 2' के म्यूजिक को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे।

रिपोर्ट्स का दावा है कि विशेष भट्ट ने खुद अरिजीत सिंह से इस गाने को गाने का निवेदन किया था। वैसे भी अरिजीत और विशेष फिल्म्स का रिश्ता बहुत पुराना और खास है। याद दिला दें कि विशेष फिल्म्स ने ही अरिजीत को 'मर्डर 2' में 'फिर मोहब्बत' गाने का मौका दिया था, जिसके बाद उन्होंने 'तुम ही हो' (आशिकी 2) और 'मुस्कुराने की वजह' (सिटीलाइट्स) जैसे अनगिनत सुपरहिट गाने दिए।

Advertisement

क्या वाकई टूट गया है अरिजीत का संन्यास?

अरिजीत ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा था, "मैं अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा। मेरा यह सफर बहुत शानदार रहा।"

हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से यह साफ नहीं हो पाया है कि अरिजीत ने यह गाना रिटायरमेंट के फैसले के बाद रिकॉर्ड किया है, या फिर इसकी रिकॉर्डिंग पहले ही हो चुकी थी। वजह चाहे जो भी हो, फैंस के लिए अपनी पसंदीदा आवाज को फिर से किसी नई फिल्म में सुनना एक बहुत बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।

Advertisement

कब रिलीज हो रही है 'आवारापन 2'?

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। इसके टीजर और पहले गाने 'वे जुनून' को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल चुका है। इस फिल्म में लीड रोले में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी नजर आएंगे। इस फिल्म को फिल्मिस्तान और नोटबुक फेम डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा 'आवारापन 2' सिनेमाघों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि अरिजीत सिंह और इमरान हाशमी की जोड़ी इस नए गाने 'ये आवारापन' से दर्शकों के दिलों पर क्या जादू चलाती है।

यह जरूर पढ़ें: Jeevan Bheema Yojana Release Date: हंसा-हंसा कर सस्पेंस बढ़ाएगी अरशद वारसी-विजय राज की डार्क कॉमेडी फिल्म, जानें कब रेलीज होगी 'जीवन भीमा योजना'

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड