Awarapan 2 Cast Fees: 'आवारापन 2' के लिए इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने ली भारी फीस, जानें किसने लिए कितने करोड़

Awarapan 2 Cast Fees: फिल्म 'आवारापन 2' में दिशा पाटनी और इमरान हाशमी ने भारी भरकम फीस चार्ज किया है। आइए जानते हैं कि इसके साथ ही कौन से स्टार ने कितने करोड़ पैसे लिए हैं।

Awarapan 2 Cast Fees
Awarapan 2 Cast Fees | Image: instagram

Awarapan 2 Cast Fees: फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी के लुक की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि कौन से स्टार ने कितनी फीस ली है।

इमरान हाशमी की फीस को लेकर खबर

फिल्म 'आवारापन 2' के टीजर के सामने आने के बाद से ही इमरान हाशमी की फीस को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्टर ने 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस ली है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

दिशा पाटनी ने भी वसूले करोड़ों

फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फीस का भी खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी ने 5 करोड़ रुपये की फीस ली है। पर्दे पर इमरान और दिशा की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

शबाना आजमी

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के अलावा इस फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिलहाल शबाना आजमी की फीस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनके जुड़ने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Advertisement

कब रिलीज होगी फिल्म

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला भाग 2007 में आया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

यह भी पढ़ें: सालों तक खराब नहीं होगा चटपटे 'कटहल का अचार', नोट कर लें बनाने की विधि

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड