
Kathal Ka Achar Recipe: सालों तक खराब नहीं होगा चटपटे 'कटहल का अचार', नोट कर लें घर पर बनाने की आसान विधि
Kathal Ka Achar Recipe: कटहल का सीजन खत्म होने से पहले ही इस खास अचार को बनाकर रख लीजिए। पूरे साल भर यह कटहल का अचार बिल्कुल खराब नहीं होगा और इसका स्वाद पराठों के साथ बहुत ही लाजवाब लगता है। यह अचार सब्जी का एक बेहतरीन विकल्प भी है। तो एक बार इसे बनाकर जरूर आजमाएं और इस आसान सी विधि को अभी नोट कर लें।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
कटहल का अचार बनाने की समाग्री
- कटहल
- सरसों का तेल
- सौंफ, मेथी दाना, जीरा, पीली सरसों, अजवाइन और कलौंजी
- हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, हींग, काला नमक और सादा नमक
- सिरका 2-3 चम्मच
कटहल काटते समय हाथों में थोड़ा सरसों का तेल लगा लें ताकि उसका दूध न चिपके। इसके सख्त छिलके और बीच वाले कठोर हिस्से को निकाल दें।
Image: AIAdvertisement
कटहल के टुकड़ों को पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी डालकर 5-7 मिनट तक उबालें या भाप में पकाएं ताकि यह 50-60 प्रतिशत तक गल जाए।
Image: AI
इसे छानकर सारा पानी निकाल लें और सूती कपड़े पर फैलाकर 4 से 6 घंटे तक धूप में सुखाएं। फिर साबुत मसालों जैसे सौंफ, मेथी, जीरा और राई को धीमी आंच पर हल्का भून लें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें।
Image: AIAdvertisement
सूखे हुए कटहल में पिसे हुए मसाले, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, कलौंजी और हींग डालें। आप कच्चा तेल भी डाल सकते हैं, अब इसे कटहल और मसालों और विनेगर भी अच्छी तरह मिलाएं।
Image: AI
इसे कांच के सूखे जार में भरें। अचार में तेल की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि कटहल पूरी तरह डूबा रहे। जार को 3-4 दिन तक धूप में रखें, ताकि अचार अच्छे से पक जाए।
Image: AI