Awarapan 2 Box Office: दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर आया बड़ा उछाल, छप गए अब तक इतने करोड़
Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन दूसरे हफ्ते में शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म ‘आवारापन 2’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। लेकिन दूसरे हफ्ते में शनिवार को फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोतरी हुई है। फिल्म के 9वें दिन के अच्छे कलेक्शन से रविवार को और भी बेहतर कलेक्शन की उम्मीद जगी है।
9वें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'आवारापन 2' ने 9वें दिन यानि दूसरे शनिवार 22 अगस्त को देश भर में 8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 'आवारापन 2' फिल्म के देशभर में 10,008 शो प्रदर्शित हुए थे।
'आवारापन 2' की अब तक की कमाई
आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़, मंगलवार को 9.75 करोड़, बुधवार को 6.75 करोड़ और गुरुवार को 6 करोड़ का कलेक्शन हुआ था।
फिर अब दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 5.50 करोड़ और शनिवार को 8.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक बॉक्स ऑफिस पर 127 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
Advertisement
गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ का बजट सिर्फ 45 करोड़ का है। जबकि फिल्म ने अब तक 127 करोड़ के कलेक्शन के साथ अपनी लागत के दुगना से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इस कारण फिल्म सुपर हिट साबित हो गई है।
फिल्म कितनी और कमाई करेगी
यूं तो ‘आवारापन 2’बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा बिजनेस कर लेगी इसकी उम्मीद खुद निर्माता को भी नहीं होगी। लेकिन अब अगले हफ्ते सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इस फिल्म से पहले यह 15 से 20 करोड़ के करीब का अतिरिक्त कलेक्शन कर सकती है।
Advertisement
आवारापन 2 की कास्ट
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है।