अपडेटेड 10 March 2025 at 07:56 IST

चैम्पियंस ट्रॉफी जीत के बाद क्यों चर्चा में अथिया की फोटो? ऐसे कर रही थीं पति केएल राहुल को चीयर, फैंस ने लुटाया प्यार

Athiya Shetty: टीम इंडिया के चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने एक प्यारी फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है।

Follow : Google News Icon  
Athiya Shetty on KL Rahul
Athiya Shetty on KL Rahul | Image: X

Athiya Shetty: टीम इंडिया के ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने में बड़ा योगदान केएल राहुल का भी रहा जो अंत तक टिके रहे और भारत को जिताकर ही सांस ली। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली। अब टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक प्यारी फोटो शेयर की है जो चर्चा में आ गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी जल्द मां बनने वाली हैं। कपल ने पिछले साल ऐलान किया था कि 2025 में उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। चूंकि भारत ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीत चुका है तो अथिया ने एक फोटो शेयर की है जिसके जरिए उन्होंने अपने पति केएल राहुल पर जमकर प्यार लुटाया है।

चैम्पियंस ट्रॉफी जीत के बाद वायरल हुई अथिया शेट्टी की फोटो

अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं तो वो दुबई में 9 मार्च को हुआ मुकाबला देखने नहीं पहुंची थी। उन्होंने घर पर टीवी पर ही भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में अपने देश को सपोर्ट किया। उन्होंने भारत के जीतने के बाद मैदान से अपने पति केएल राहुल की एक फोटो शेयर की है। मैच टीवी पर चल रहा था और एक्ट्रेस इसके पास खड़ी थीं। उन्होंने राहुल को टैग करते हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई। 

इस फोटो में अथिया का बेबी बंप साफ दिख रहा है जिसके बाद फैंस उनके पोस्ट पर प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। इस फोटो के जरिए मुबारकां फेम एक्ट्रेस ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके साथ साथ उनका बेबी भी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने पिता और टीम इंडिया को चीयर कर रहा था। फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही है।

Advertisement

सुनील शेट्टी के दामाद ने फिर किया कमाल

अब भारत की जीत के बाद केएल राहुल के ससुर और बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की खुशी का भी ठिकाना ना रहा। बाकी भारतीयों की तरह वो भी इस समय सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 

एक बार फिर चैंपियन! टीम इंडिया का क्या शानदार प्रदर्शन रहा- धैर्य, कौशल और जुनून! पूरा टीम प्रयास... हर खिलाड़ी ने तब आगे बढ़कर काम किया जब इसकी जरूरत थी। बधाई हो, चैंपियन! 

बाद में उन्होंने अपने दामाद राहुल की भी एक फोटो शेयर की और इसके साथ लिखा- भारत की विश, राहुल की कमांड।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः टीम इंडिया की जीत के बाद बेटी को गोद में उठाकर सेलिब्रेट करते दिखे जडेजा, पंत ने भी निध्याना संग जमकर की मस्ती

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 07:56 IST