अपडेटेड 28 December 2025 at 20:59 IST

बचपन में इतनी क्यूट थी ये एक्ट्रेस, आज सुपरस्टार्स संग करती हैं काम, भाई के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

स्टार्स अपने बचपन की फोटोज शेयर करते हैं, लेकिन पुरानी फोटो में बहुत कम लोग भी पहचान में आते हैं। इसी तरह एक एक्ट्रेस ने भी अपने भाई के बर्थडे पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है, जिन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
cute childhood photo
cute childhood photo | Image: instagram

बॉलीवुड स्टार्स की लाइफस्टाइल से लेकर उनके हर एक पन्ने को फैंस देखना और फॉलो करना पसंद करते हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के सोशल मीडिया पर नजरें जमाए रहते हैं। स्टार्स आए दिन अपनी लाइफ की अपडेट भी इंस्टाग्राम के जरिए देते रहते हैं। 

इसी बीच एक एक्ट्रेस ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने भाई के साथ दिख रही है। तस्वीर में वह काफी क्यूट और छोटी दिख रही है। फोटो देखकर उनके फैंस उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे हैं। 

बता दें फोटो में दिख रही बच्ची आज सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं। उन्होंने इंडियन क्रिकेटर के साथ शादी रचाई है।

क्या आप पहचान पाए इस क्यूट बच्ची को?

इस तस्वीर में नजर आ रही बच्ची के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि आखिर ये बच्ची कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जो आज बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हैं। अगर आप अब तक इस बच्ची को पहचान नहीं पाए हैं तो हम बता देते हैं कि तस्वीर में नजर आ रही ये प्यारी सी बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी हैं। तस्वीर में वह अपने छोटे भाई अहान शेट्टी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं। बचपन की ये झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस फोटो के नीचे एक्ट्रेस के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, 28 दिसंबर 2025 को इस एक्ट्रेस के भाई का जन्मदिन है। इसी मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्हीं में से एक तस्वीर बचपन की है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं।

क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी हैं आथिया

आथिया शेट्टी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी हैं। दोनों ने जनवरी 2023 में खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं।

Advertisement

मार्च 2025 में आथिया बनीं मां

आथिया और केएल राहुल की जिंदगी में 24 मार्च 2025 को खुशियों ने और रंग भर दिया, जब कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया। फिलहाल आथिया अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े खास पल शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर के लिए 'Toxic' बनेंगे यश... 2026 में बॉक्स ऑफिस पर किसकी मनेगी ईद?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 December 2025 at 20:59 IST