Asha Bhosle Last Rites: शिवाजी पार्क में रखा जाएगा आशा भोसले का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle Last Rites: मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल 2026 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वहीं आज आशा ताई का अंतिम संस्कार होगा।

Follow : Google News Icon  
Asha Bhosle Last Rites
Asha Bhosle Last Rites | Image: Republic

Asha Bhosle Last Rites: भारतीय संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल 2026 का दिन एक गहरे शोक की लहर लेकर आया। अपनी मखमली और जादुई आवाज से सात दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली मशहूर गायिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही न केवल संगीत प्रेमियों की आंखें नम हो गईं, बल्कि उनके निवास स्थान 'प्रभा कुंज' में एक भारी सन्नाटा पसर गया।

आशा भोसले के घर 'प्रभा कुंज' में पसरा सन्नाटा 

आशा जी के घर का माहौल आज पूरी तरह बदला हुआ था। घर के सदस्य और सुरक्षाकर्मी जो कल तक उनकी खिलखिलाहट और ऊर्जा के गवाह थे, आज खामोशी से अपना काम कर रहे थे। हर चेहरे पर एक महान हस्ती को खोने का गहरा दुख साफ झलक रहा था।

मुंबई के शिवाजी पार्क में रखा जाएगा पार्थिक शरीर 

मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा, जहां शहर के तमाम लोग अपनी चहेती गायिका को अंतिम विदाई दे सकेंगे। आज शाम 4 बजे मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम पलों में भी वही सादगी और गरिमा

आशा जी की शख्सियत ऐसी थी कि जो भी उनसे मिलता, उनका कायल हो जाता था। 92 की उम्र और कमजोरी के बावजूद उनके चेहरे पर वही पुरानी गरिमा और शालीनता थी।

Advertisement

हर दिल में बसी हैं 'आशा'

आशा भोंसले ने केवल गाने नहीं गाए, बल्कि करोड़ों भावनाओं को स्वर दिया है। आशा जी को पूरा देश और आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार 

आशा जी के निधन पर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम 'कासा ग्रैंड' जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  आशा भोंसले का जाना संगीत के एक ऐसे अध्याय का अंत है जिसे दोबारा नहीं लिखा जा सकता है। उनकी आवाज की वर्सटाइल रेंज चाहे वह  'पिया तू अब तो आजा' जैसा फुट-टैपिंग नंबर हो या 'दिल चीज क्या है' जैसी ठहरी हुई गजल हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: आज Varuthini Ekadashi के दिन मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड