दादी की अंतिम विदाई के बाद पोती जनाई का दर्द छलका, आशा भोसले को याद कर शेयर किया दिल चीर देने वाला इमोशनल पोस्ट
Zanai Bhosle Emotional Post On Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन उनकी पोत जनाई भोसले के लिए सदमे जैसा है। वह इस दर्द से भरी हुई है। अब दादी के जाने के बाद जनाई ने दिल चीरने वाला एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Zanai Bhosle Emotional Post On Asha Bhosle: लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। 12 अप्रैल को उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पोती जनाई भोसले गहरे सदमे में हैं और अपनी दादी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।
जनाई का भावुक पोस्ट
जनाई भोसले ने अंतिम संस्कार की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वह इस समय भावनाओं से भरी हुई हैं और ज्यादा कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी दादी को अंतिम विदाई के दौरान सम्मान और प्यार दिया। जनाई ने लिखा कि उनकी दादी इस सम्मान की हकदार थीं और उन्हें यकीन है कि वह हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी।
दादी संग यादों को किया साझा
एक अन्य पोस्ट में जनाई ने अपनी दादी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- गुडबाय माई लव, मेरी जिंदगी का प्यार। इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया और दादी-पोती के गहरे रिश्ते की झलक दिखाई।
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। तब्बू, विक्की कौशल, आमिर खान, रणवीर सिंह, विवेक ओबरॉय और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने जनाई को ढांढस बंधाया।
Advertisement
भाई सिराज के गले लगकर रोईं जनाई
क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, जिन्हें जनाई अपना भाई मानती हैं, ने भी उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान जनाई उनके गले लगकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
हमेशा जिंदा रहेंगी आशा की आवाज
आशा भोसले भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनके गाए हुए गाने हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनकी आवाज और संगीत की विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।