अपडेटेड 1 November 2024 at 14:46 IST

अर्जुन कपूर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, 'सिंघम अगेन' के लिए लिया बप्पा का आशीर्वाद

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। “सिंघम अगेन”, की सफलता के लिए अर्जुन ने मन्नत भी मांगी।

Arjun Kapoor visits Siddhivinayak Temple
अर्जुन कपूर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर | Image: Varinder Chawla

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। “सिंघम अगेन”, की सफलता के लिए अर्जुन ने मन्नत भी मांगी।

अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मंदिर के अंदर जाते और दर्शन के बाद बाहर आते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि वह लगभग एक साल तक सुर्खियों से दूर रहे और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सिंघम अगेन’ में अपने किरदार को लेकर पूरा ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने बताया, "मुझे इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म शूट करनी थी और इसलिए मैं अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहता था। कभी-कभी जब आप कुछ दिनों के लिए गायब हो जाते हैं या कम दिखाई देते हैं, तो लोग आपको याद कर सकते हैं और आपको एक नई रोशनी में देख सकते हैं।

Advertisement

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने किरदार की तैयारी के लिए “बस सब कुछ बंद कर दिया”।

मैंने पूरा ध्यान इस फिल्म पर लगाया, जैसे यह मेरी पहली फिल्म हो।

Advertisement

फिल्म अभिनेता ने इस फिल्म को पहली प्राथमिकता दी। अभिनेता ने कहा, फिल्म में जो मेरा किरदार है वह रोहित का विजन था। रोहित ने मुझे कहा कि आओ और इस भूमिका को देखो और निभाओ।

अजय देवगन के साथ काम करना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है।

अर्जुन ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए कहा है कि हिन्दी सिनेमा में उनका एक महत्वपूर्ण योगदान हैं। अगर मैं हिम्मत करू तो मैं उनके द्वारा किए गए काम का अगर 5 फीसदी भी काम कर पाया तो मुझे खुद पर बहुत गर्व होगा।

सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में कई सितारे नजर आएंगे। इसमें अजय देवगन बाजीराव सिंघम, रणवीर सिंह सिम्बा, अक्षय कुमार डीसीपी वीर सूर्यवंशी, करीना कपूर बाजीराव सिंघम की पत्नी अवनी, दीपिका पादुकोण पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी, रवि किशन, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ भी हैं।

अर्जुन इस फिल्म में डेंजर लंका नामक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म “रामायण” पर आधारित होगी और 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

ये भी पढे़ंः Singham Again Vs BB 3 Review: अजय का एक्शन या मंजुलिका का खौफ, दर्शकों के सिर चढ़ा किस मूवी का भूत?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 14:46 IST