अपडेटेड 18 July 2025 at 23:57 IST
मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं Shura Khan, मुस्कुराकर पपराजी को कही खास बात
Shura Khan Pregnant Look: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। देखिए वीडियो।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shura Khan Pregnant Look: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में शूरा को मुंबई की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जहां वह मीडिया और फैंस को मुस्कुराकर नमस्ते करती दिखीं। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि अरबाज ने खुद इंटरव्यू में इस खुशखबरी की पुष्टि की थी।
शूरा खान की झलक हुई वायरल
शूरा खान को हाल ही में मुंबई में एक कैजुअल आउटिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का लोअर और काले कलर का टॉप पहने हुए नजर आईं। अपने अंदाज में उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। वह कार से बाहर निकलते हुए मीडिया को देखकर मुस्कुराईं साथ में शूरा ने खास अंदाज में नमस्ते भी कहा। इस दौरान उनकी सादगी और कॉन्फिडेंस ने सभी का ध्यान खींचा।
शूरा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस क्लिप को खूब शेयर किया जा रहा है। फैंस इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं और उनके आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
पहले भी लग चुके थे कयास
बता दें कि शूरा खान की प्रेग्नेंसी को लेकर मई से ही चर्चाएं शुरू हो गई थीं, जब उन्हें एक क्लिनिक और रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। उस दौरान उन्होंने ढीले कपड़े पहने थे और अरबाज उन्हें ध्यान से संभालते नजर आए थे, जिससे लोगों को शक हुआ कि वे प्रेग्नेंट हैं। लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई थी।
अरबाज खान ने खुद की थी शूरा की प्रेग्नेंसी की पुष्टी
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जब अरबाज खान से शूरा के प्रेग्नेंट होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुद इस बात को क्लियर किया था। उन्होंने बताया था कि वह दोबारा पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और दोनों अपनी नई लाइफ शूरू करने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। एक्टर ने इसे एक खूबसूरत अंदाज बताया।
Advertisement
यह भी पढ़ें :मोनालिसा को देखने के लिए उमड़ी भीड़, देखें वीडियो
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 23:57 IST