अपडेटेड 15 January 2025 at 15:55 IST
अलीबाग में तैयार हुआ Anushka-Virat का नया आशियाना, आज होगा गृह प्रवेश! तो क्या लंदन नहीं शिफ्ट हुआ कपल?
Anushka-Virat: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इन दिनों बार-बार अलीबाग जाते हुए देखा जा रहा है। खबरों की माने तो, अलीबाग में उनका नया घर बन चुका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इन दिनों बार-बार अलीबाग जाते हुए देखा जा रहा है। खबरों की माने तो, कपल अलीबाग में अपना घर बनवा रहा था जिसका निर्माण पूरा हो चुका है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज अनुष्का और विराट अपने नए घर में गृह प्रवेश सेरेमनी आयोजित करने जा रहे हैं।
लंदन में हमेशा के लिए शिफ्ट होने की खबरों के बीच अब ऐसा पता लगा है कि विरुष्का ने अलीबाग में भी अपना एक आशियाना बनवाया है। सोशल मीडिया पर पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नए घर में तैयारियां होती दिख रही हैं।
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली नए घर में करेंगे गृह प्रवेश?
खबरों की माने तो, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलीबाग वाले घर में गृह प्रवेश सेरेमनी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये भारत में कोहली परिवार का नया आशियाना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक आदमी फेरी से अलीबाग जाता दिख रहा है। उसके हाथ में कई सारे बैग होते हैं जिनमें पूजा का सामान रखा है।
फिर उसी वीडियो में एक पंडित भी नजर आ रहे हैं। एक पैपराजी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “अलीबाग में विरुष्का का ड्रीम हाउस बन चुका है और अब पूजा का समय है। आज हमने पंडित जी को देखा जो गृह प्रवेश पूजा के लिए उनके नए घर जा रहे हैं। भारत में विराट और अनुष्का इसी घर में रहा करेंगे। ये उनका ड्रीम हाउस है। आज की पूजा में अकाय और वामिका भी शामिल होंगे”।
Advertisement
तो लंदन शिफ्ट नहीं हो रहे विराट और अनुष्का?
आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में अकाय कोहली के जन्म के बाद से ही ऐसी खबरें मीडिया के गलियारों में छाने लगी थीं कि विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ हमेशा-हमेशा के लिए लंदन शिफ्ट हो गए हैं। उसके बाद परिवार का ज्यादातर समय यूके में ही बीतता। केवल वर्क कमिटमेंट के लिए दोनों ट्रैवल किया करते थे।
हालांकि, अब अलीबाग वाले घर की जानकारी सामने आने के बाद फैंस सवाल कर रहे हैं कि असल में कपल कहां रहने वाला है। इसे लेकर तो अभी कुछ क्लियर नहीं हुआ है लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि जब विरुष्का भारत में स्टे करेंगे तो वो अपने मुंबई वाले घर की जगह अलीबाग में रहेंगे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 January 2025 at 15:55 IST