Anushka-Virat: गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए विरुष्का, कर दी ये बड़ी गलती, VIDEO देख लोग बोले- हद है...
Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था जहां से दोनों स्पीडबोट लेकर अलीबाग चले गए।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anushka Sharma- Virat Kohli : पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय मुंबई में हैं। दोनों को हाल ही में गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था जहां से दोनों स्पीडबोट लेकर अलीबाग चले गए। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस बीच नेटिजंस ने कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद विरुष्का को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। फैंस कोहली कपल के बारे में जानने के लिए काफी बेकरार रहते हैं। हालांकि, यही कपल अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया हेट का भी शिकार हो जाता है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्यों हुए ट्रोल?
जैसे ही अनुष्का और विराट का फेरी से वीडियो सामने आया, लोगों ने देखा कि दोनों ने लाइफ जैकेट नहीं पहने हुए थे। अलीबाग जाने के लिए जब कपल स्पीडबोट पर गया तो उन्होंने लाइफ जैकेट कैरी नहीं किए हुए थे जो सेफ्टी के लिए हर यात्री को पहनना जरूरी होता है। इसी बात ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है जिसे लेकर उनकी काफी आलोचना की जा रही है।
लाइफ जैकेट को लेकर क्यों घिरे विरुष्का?
एक एक्स यूजर ने याद दिलाया कि कैसे कुछ दिन पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर दुर्घटना हो गई थी जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी। उसकी तरह बाकी लोग भी ये लापरवाही बरतने के लिए अनुष्का और विराट को लताड़ लगा रहे हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में, मुंबई तट पर नौका-नौसेना विमान की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद अधिकारियों ने गेटवे ऑफ इंडिया से नाव की सवारी करने वाले सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य कर दिया था।