'हिंदुस्तान जिंदाबाद', वुमेंस वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुआ बॉलीवुड, अनुष्का-प्रियंका से लेकर ऋतिक तक सेलेब्स ने यूं मनाया जश्न
Celebs on Team India Victory: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पूरा देश इस वक्त जश्न में डूबा हुआ है। देश की बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बॉलीवुड सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आए। कई सितारों ने भारतीय टीम को बधाई दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Women's World Cup 2025 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के खिताब पर कब्जा जमाकर इतिहास रच डाला। वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड ने भी खुलकर इस जीत को सेलिब्रेट किया। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा, सुनील शेट्टी, ऋतिक रोशल समेत कई सेलेब्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम को जीत की बधाई दी।
अनुष्का-प्रियंका ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने इस जीत को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी 'वूमेंस इन ब्लू' के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, "मैं ब्लू रंग के हीरोज को देखते हुए बड़ी हुई हूं... आज रात, वे सभी उसकी तरह दिख रही हैं। विश्व चैंपियन। टीम इंडिया को बधाई।"
ऋतिक रोशन ने लिखा, "जीत गए। ऐतिहासिक! टीम इंडिया को हमारी पहली महिला क्रिकेट विश्व कप जीत पर बधाई और भी कई जीतों की शुरुआत के लिए... मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान।"
Advertisement
सुनील शेट्टी ने हौसले को सराहा
वहीं सुनील शेट्टी ने भी महिला क्रिकेट के हौसले को सराहा। उन्होंने लिखा, "पसीना। हौसला। हिम्मत। निश्छल दिल। और इसी तरह इतिहास चमक उठा! हमारी नीली जर्सी वाली महिलाओं ने शोहरत का पीछा नहीं किया - उन्होंने उसे अपनाया। हर छोटी बच्ची जिसके पास सपने हैं और हर भारतीय जोर से बोलिए- हम विश्व विजेता हैं।"
इन सेलेब्स ने भी हरमन ब्रिगेड को दी बधाई
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, श्रद्धा कपूर, सनी देओल और कंगना रनौत जैसे सितारों ने भी महिला क्रिकेट टीम की जीत पर पोस्ट कर उन्हें हौसले को सलाम कर इस जीत को खास बताया।
Advertisement
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच के फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। मैच में
टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में ऑल आउट हो गई और 246 रन ही टीम की पारी सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।