Women's World Cup: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर झूमे क्रिकेटर्स, विराट ने लिखा स्पेशल नोट, तो रोहित की आंखों में आए आंसू

Women's World Cup: विराट कोहली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। वहीं, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cricketers on Women's World Cup Team India Victory
Cricketers on Women's World Cup Team India Victory | Image: X

India W vs SA W: विमेंस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 52 रनों से साउथ अफ्रीका को मात दी। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। देश की बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। इस जीत पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को बधाई दी। विराट कोहली ने टीम की जीत पर स्पेशल नोट लिखा।

विराट कोहली की इमोशनल पोस्ट

किंग कोहली ने टीम की इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "लड़कियों ने इतिहास रच दिया है। एक भारतीय होने के नाते, इतने सालों की मेहनत को आखिरकार साकार होते देखकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है। वे सभी प्रशंसा की पात्र हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हरमन और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही, पूरी टीम और प्रबंधन को भी पर्दे के पीछे के काम के लिए बधाई। शाबाश भारत। इस पल का पूरा आनंद उठाओ। यह हमारे देश में लड़कियों की आने वाली पीढ़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। जय हिंद।"

जीत पर भावुक हुए रोहित शर्मा

वहीं, टीम इंडिया को फाइनल में सपोर्ट करने रोहित शर्मा डीवाई पाटिल स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान रोहित इमोशनल होते भी नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेंदुलकर-सहवाग ने भी दी बधाई

इनके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी टीम की जीत पर खुशी से झूम उठे। सचिन ने लिखा, "1983 ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। आज, हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सचमुच कुछ खास किया है। उन्होंने देशभर की अनगिनत युवा लड़कियों को बल्ला और गेंद उठाकर मैदान में उतरने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित किया है कि वे भी एक दिन ट्रॉफी उठा सकती हैं। यह भारतीय महिला क्रिकेट के सफ़र का एक निर्णायक क्षण है। शाबाश, टीम इंडिया। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"

Advertisement

सहवाग ने हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम को बधाई देते हुए लिखा, "चैंपियंस! हर चौके हर विकेट, अपने जज्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया! हमारी विश्व चैंपियन लड़कियों पर गर्व है। क्या जीत है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने पूरी पीढ़ी को सपना दे दिया जीतने का, लड़ने का, चमकने का!"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच के फाइनल में बड़ा रोमांच और कड़ा मुकाबला दिखा। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में ऑल आउट हो गई और 246 रन ही टीम की पारी सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने ऐतिहासिक 5 विकेट लेकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वीमेन इन ब्लू' के रूप में दुनिया को एक नया विश्व चैंपियन मिल गया, जानें क्यों ये जीत है ऐतिहासिक ?
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड