अपडेटेड 12 December 2024 at 14:17 IST
शादी के बंधन में बंधी अनुराग कश्यप की बेटी, मंडप पर पति संग किया लिपलॉक, PHOTOS VIRAL
आलिया ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उसमें ब्राइडल एंट्री से लेकर लिपलॉक तक की झलकियां देखने मिल रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aaliyah Kashyap-Shane Gregoire Wedding: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने शेन ग्रेगोइरे को अपने जीवनसाथी चुन लिया है। दोनों सात जन्मों के बंधन में भी बंध गए हैं। आलिया और शेन की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब छाईं हुई है।
आलिया और शेन काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 11 दिसंबर को उन्होंने शादी रचा ली।
आलिया ने शेयर की शादी की खास झलकियां
आलिया कश्यप ने शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। गुलाबी और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में दुल्हन बनी आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, शेन भी ऑफ व्हाइट शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी में काफी जच रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद ही सुंदर लग रही है।
सबके सामने किया लिपलॉक
आलिया ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उसमें ब्राइडल एंट्री से लेकर लिपलॉक तक की झलकियां देखने मिल रही हैं। एक तस्वीर में उनको और शेन को मंडप में सबके सामने किस करते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर आलिया की ब्राइडल एंट्री की है।
Advertisement
सबसे खास तस्वीर वो है, जिसमें अनुराग कश्यप के दामाद शेन अपनी हमसफर को सामने देख इमोशल होते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू झलक आए। एक और फोटो में रस्मों को निभाते कपल एक दूसरे की आंखों में डूबा नजर आ रहा है। आलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब हम हमेशा के लिए साथ साथ हैं।”
अनुराग कश्यप भी हुए इमोशनल
जान लें कि आलिया, अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ आरती बजाज की बेटी है। बेटी की शादी पर अनुराग कश्यप को भी खुश होने के साथ इमोशनल होते देखा गया। पैपराजी से मुलाकात के दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।
Advertisement
आलिया और शेन के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 8 दिसंबर से हो गई थीं। दोनों की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाईं। इसके अलावा 11 दिसंबर को दिन में शादी और बाद में रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कई फिल्मी हस्तियों ने भी शिरकत की।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 12 December 2024 at 14:16 IST