अपडेटेड 9 December 2024 at 11:57 IST
जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं अनुराग कश्यप की बेटी, हल्दी पर होने वाले पति संग किया लिपलॉक
Aaliyah Kashyap Haldi: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप जल्द अपने मंगेतर संग शादी रचाने वाली हैं। इस बीच, कपल की हल्दी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Aaliyah Kashyap Haldi: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप जल्द अपने मंगेतर संग शादी रचाने वाली हैं। आलिया अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड को अपना हमसफर बना रही हैं। हाल ही में कपल की हल्दी की रस्म रखी गई जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को शिरकत करते देखा गया। इस दौरान, ब्राइड-टू-बी आलिया अपने होने वाले पति शेन ग्रेगोइरे संग रोमांटिक होती देखी जा सकती हैं।
अनुराग कश्यप जल्द ससुर बनने वाले हैं। उनकी बेटी आलिया कश्यप की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। रविवार को हल्दी सेरेमनी रखी गई थी। सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
हल्दी पर मंगेतर संग रोमांटिक हुईं आलिया कश्यप
हल्दी के मौके पर दूल्हा और दुल्हन के साथ साथ बाकी मेहमानों ने भी थीम के हिसाब से येलो कलर पहना हुआ था। आलिया क्रॉप टॉप और स्कर्ट में काफी जच रही थीं। उन्होंने अपने आधे बालों को बांधा हुआ था और लाइट मेकअप में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, उनके मंगेतर ने सफेद कुर्ता पायजामा के ऊपर येलो लॉन्ग जैकेट पहनी हुई थी।
आलिया ने अब अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खुशी कपूर भी देखी जा सकती हैं। वो फंक्शन में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ पहुंची थीं। आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वो और शेन एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। एक फोटो में कपल लिपलॉक करता भी देखा जा सकता है। हल्दी की तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- तो ये शुरू हो चुका है।
Advertisement
आलिया कश्यप की कब होगी शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे इसी महीने की 11 तारीख को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ आरती बजाज ने अपनी लाडली की शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आलिया और शेन ने पिछले साल मई में सगाई की थी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 December 2024 at 11:57 IST