'ब्राह्मणों, औरतों को तो...', बढ़ते बवाल के बीच विवादित बयान के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, शिकायत भी दर्ज
अनुराग कश्यप ने बवाल बढ़ता देख माफी मांग ली। इस दौरान भी उन्होंने भड़कते हुए यह भी कहा कि ब्राह्मणों, औरतों को तो बख्श दों। जो गाली देनी है मुझे दो।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Anurag Kashyap apologies: ब्राह्मणों को लेकर अपने विवादित कमेंट के चलते फिल्ममेकर अनुराग कश्यप जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं। उनके बयान की काफी आलोचना हो रही है। इस बीच डायरेक्टर ने अपने कमेंट के लिए माफी मांग ली। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बोली हुई बात वापस नहीं ली जा सकी और न ही लूंगा।
पूरा विवाद प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है, जो समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले पर बनी है। फिल्म पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगे, जिसके चलते इसकी रिलीज पोस्टपोन हो गई। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चलाई तो अनुराग कश्यप भड़क गए। उन्होंने इस दौरान विवादित बयान देते हुए "ब्राह्मणों पर पेशाब" करने तक की बात कह दी। उनके कमेंट पर बवाल बढ़ता ही चला गया। मामले में फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
अनुराग कश्यप ने माफी तो मांग ली, लेकिन…
पहले तो अनुराग कश्यप ने अपने बयान को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया था। अब बवाल बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली। इस दौरान भी उन्होंने भड़कते हुए यह भी कहा कि ब्राह्मणों, औरतों को तो बख्श दों। मुझे जो गाली देने है, दो...।
विवादित बयान को लेकर मचे हंगामे के बीच अनुराग कश्यप ने देर रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “यह मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया और नफरत पैदा हो रही है। कोई भी काम या स्पीच उस लायक नहीं कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को संस्कार के सरगनाओं से बलात्कार और मौत की धमकियां मिलें। तो कहीं हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और न लूंगा, लेकिन मुझे जो गाली देनी है दो। मेरे परिवार ने न कुछ कहा है न कहता है।”
Advertisement
डायरेक्टर ने आगे लिखा, "इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है। ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो, इतना संस्कार तो शस्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो। बाकी मेरी तरफ से माफी।"
क्या कहा था अनुराग कश्यप ने…?
'फुले' फिल्म की रिलीज में देरी और CBFC के बदलावों को लेकर अनुराग ने सरकार, ब्राह्मण समुदाय और सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाए थे। ब्राह्मण समुदाय ने फिल्म के खिलाफ ये कहते हुए आपत्ति जताई कि इसमें उनकी गलत छवि पेश की गई है। इसी से नाराज होकर अनुराग ने सवाल किया था, “अगर देश में जातिवाद नहीं है, तो फिर फुले दंपति को उसके खिलाफ संघर्ष क्यों करना पड़ा? जब जातिवाद ही नहीं है तो काहे का ब्राह्मण। कौन हो आप, आपकी क्यों सुलग रही है।"
Advertisement
जब उनके पोस्ट पर बरसते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे’। तो इसी पर रिएक्ट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, "ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा, कोई दिक्कत”।
गिरफ्तार करने की उठ रही मांग
विवादित कमेंट के लिए अनुराग कश्यप बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। BJP नेता तजिंदर बग्गा ने उन पर FIR दर्ज और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने फिल्ममेकर को 'मेंटली अनस्टेबल' बताया और यह तक कह दिया कि वह समाज के लिए खतरा तक है। इसके अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने भी उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है।