Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 17:37 IST

लैंसडाउन में अनुपम खेर ने बिताया बच्‍चों के साथ समय, शेयर की प्यारी वीडियो

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। 'कागज 2' में नजर आने वाले दिग्गज एक्‍टर अनुपम खेेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन शहर में कुछ स्‍कूली बच्‍चों के सा‍थ समय बिताया।

Anupam Kher in Lansdowne
लैंसडाउन में अनुपम खेर | Image:Instagram
Advertisement

Anupam Kher in Lansdowne: 'कागज 2' में नजर आने वाले दिग्गज एक्‍टर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन शहर में कुछ स्‍कूली बच्‍चों के सा‍थ समय बिताया।

एक्‍टर ने सोशल मीडिया पर लैंसडाउन में बच्‍चों के साथ बिताए पलों को शेयर किया। शनिवार को एक्‍टर ने एक्स पर नोट लिखते हुए दो वीडियो शेयर किए।

Advertisement

पहले वीडियो में उन्हें लैंसडाउन के बच्चों को अपनी कार में उनके स्कूल ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वह बच्‍चों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दूसरे वीडियो में अनुपम खेर को एक अलग बच्‍चों के समूह के साथ देखा जा सकता है। जहां वह बच्‍चों से पूछते हैं कि क्‍या वह उन्‍हें पहचानते हैं। जिस पर एक बच्चा जवाब देता है कि अनुपम एक अच्छे आदमी हैं, जो बच्चों को खाना खिलाते हैं।

Advertisement

एक्‍टर ने पोस्ट में लिखा, "जीवन का पाठ, सबसे अच्छा इनाम जो मुझे अब तक मिल सकता था, वह अंत में दूसरे वीडियो में पांच वर्षीय अभिषेक से था। इन दोनों वीडियो में मुझे शिमला में बिताए अपने बचपन की झलकियां देखने को मिली। मैं इन बच्चों से लैंसडाउन में मिलता था। मैं उन्हें स्कूल जाते देखता था।''

अनुपम खेर ने कहा कि बच्चों के साथ बातचीत करने से उन्हें आराम महसूस हुआ। ऐसी मासूमियत बड़े शहरों के बच्चों में कम देखने को मिलती है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी मैं उन्हें अपनी कार में स्कूल भी छोड़ देता था। कभी-कभी मैं उनके साथ बैठकर चाय और नाश्ता भी करता था। उनसे बात करने के बाद मुझे अच्छा और आराम महसूस होता था। भगवान इन बच्चों को हमेशा खुश रखें।''

यह भी पढ़ें: Surbhi Jain: नहीं रही 30 साल की मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर सुरभि जैन, आखिरी पोस्ट में बयां किया था दर्द

Advertisement

 

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 17:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo