'जब भी याद आएगी आपकी फिल्में...', नाना पाटेकर के निधन से सदमे में अनुपम खेर, इमोशनल पोस्ट में कही दिल की बात- VIDEO

अनुपम खेर नाना पाटेकर के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं। उन्हें उनका यूं चले जाना खूब खल रहा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहे हैं।

Nana Patekar Anupam Kher
Nana Patekar Anupam Kher | Image: Instagram

Anupam Kher on Nana Patekar demise: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर नाना पाटेकर के निधन से सदमे में हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि अब नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। खेर ने वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात कही है। इस दौरान वे बेहद भावुक होते भी नजर आए।

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कहा, 'कुछ घंटे पहले ही मुझे दिल दहला देने वाली खबर मिली कि मेरे दोस्त नाना पाटेकर जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं और इंसानों में से एक थे, अब नहीं रहे। मैं बस अपना परफॉर्मेंस खत्म करके कर्टेन कॉल ले चुका था। जैसे ही मैं पीछे की तरफ गया, मेरे डायरेक्टर गजेंद्र ने मुझसे कहा नाना अब नहीं रहे।'

नाना पाटेकर के निधन की खबर से टूटे खेर

उन्होंने कहा, 'उसके बाद मुझे लोगों से मिलना था, फोटो खिंचवानी थी, मुस्कुराना था, खाने के लिए बैठना था और साथ ही इस बारे में भी सोचना था कि मैंने अभी-अभी क्या सुना है। ये सब मुश्किल था। लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि नाना यही चाहते होंगे कि मैं अपना काम पूरा करूं। उन लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाऊं, जो हमें देखने आए थे। फिर शायद उन्हें याद करूं।, दरअसल, उन्हें जानते हुए मुझे लगता है जैसे मैं उनकी आवाज सुन सकता हूं, जो श्रद्धांजलि के विचार को ही खारिज कर देती। अरे तो क्या हो गया यार? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं।'

एक बार फिर आपको गले लगाना चाहता हूं- खेर

खेर ने आगे कहा, 'वही नाना थे, सीधे, बिना दिखावे के और मुश्किल बातें भी अपने अंदाज में कहने वाले। मैं आपको, आपके गले मिलने के अहसास और आपके बेमिसाल प्रदर्शन को याद करूंगा, मेरे दोस्त। जब भी आपकी याद आएगी, मैं आपकी फिल्में देखूंगा। हालांकि, आज मैं बस आपको एक बार फिर गले लगाना चाहता हूं। मेरा प्यार और गहरी संवेदनाएं आपके परिवार और उन सभी लोगों के प्रति, जो आपसे प्यार करते थे। अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर। बहुत सारा प्यार।'

Advertisement

इससे पहले अक्षय कुमार, रजनीकांत, जूनियर एनटीआर समेत अन्य सेलेब्स भी उन्हें अंतिम विदाई दे चुके हैं।  

कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर की मौत

बता दें कि दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, एक्टर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था और डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: '12 मन सूखी लकड़ी ही मेरी कुल प्रॉपर्टी है, मरने पर बस उसी में जला देना...', जब नाना पाटेकर ने कही थी दिल पसीज देने वाली बात- VIDEO

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड