बाबा महाकाल के दर पहुंचे अनुपम खेर, मंदिर के इंतजाम की तारीफ की, बोले- ऐसा नहीं है सिर्फ VIP…

Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस शुभांगी दत्त भी महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची थीं।

Anupam Kher
Anupam Kher | Image: @anupampkher/instagram

Anupam Kher: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस शुभांगी दत्त भी महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची थीं। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद, अनुपम खेर सभा मंडप में स्थित वीरभद्र भगवान, चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्य जी का पूजन करते भी देखे गए।

मंदिर प्रबंधन समिति ने दोनों कलाकार अनुपम खेर और शुभांगी दत्त का खूब आदर सत्कार किया। खेर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उज्जैन महाकाल मंदिर का अनुभव साझा करते हुए अपनी ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं।

महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अनुपम खेर 

अनुपम खेर ने महाकाल मंदिर में दर्शन करने और आरती में शामिल होने के बाद एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने सबकी भलाई और सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की है। खेर ने आगे मंदिर के प्रबंधन को भी जमकर सराहा और कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल VIP के लिए इंतजाम हो, महादेव के हर एक भक्त के लिए अच्छे इंतजाम हैं और लाइन लगी हुई है।

महाकाल की झलकियां साझा करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा- “उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। दर्शन किए और आप सबके लिए भी प्रार्थना की। क्या अद्भुत, दिव्य अनुभव है यहां आना। भारत सच में ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है, जिनकी प्राचीनता और इतिहास अविश्वसनीय है। आज आत्मा को एक अलग ही शांति और शक्ति का अनुभव हुआ। हर हर महादेव! हर हर महाकाल!” 

Advertisement

शुभांगी दत्त ने भी किए महाकाल के दर्शन

शुभांगी दत्त ने भी उज्जैन की पावन धरती से अपनी तस्वीरें साझा की हैं और लिखा- ‘महाकालेश्वर मंदिर में पूर्ण समर्पण का पल। एक ऐसी उर्जा का अनुभव हुआ जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अत्यंत शांतिदायक, अत्यंत दिव्य। ॐ नमः शिवाय’।

ये भी पढ़ेंः दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के चलते देरी से होगी फिल्म ‘राका’ की शूटिंग? Allu Arjun के मुंबई शिफ्ट होने की लगीं अटकलें
 

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड