अपडेटेड 2 May 2025 at 20:49 IST

अनिल कपूर-बोनी कपूर की मां का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Follow : Google News Icon  
Nirmal Kapoor died aged 90 in Mumbai
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 की उम्र में निधन। | Image: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। शाम करीब 5:25 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अभिनेता की मां ने आखिरी सांस ली। अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक ने इसकी जानकारी दी।  सितंबर 2024 में कपूर परिवार ने एक साथ निर्मल कपूर का आखिरी बर्थडे मनाया था।

अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और शनाया कपूर के साथ कपूर आवास पर मौजूद नजर आईं। बीते हफ्ते निर्मल कपूर को बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, निर्मल कपूर के निधन को लेकर अबतक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

2011 में पिता सुरिंदर कपूर का हुआ था निधन

एक्टर अनिल कपूर अपने भाई बोनी और संजय कपूर के पिता के पिता सुरिंदर कपूर का साल 2011 में निधन हो गया था। निर्माल का पार्थिव शरीर कपूर आवास पर लाया जाएगा। बोनी कपूर इस वक्त कपूर आवास पर मौजूद हैं। वहीं उनकी बेटी अंशुला भी उनके साथ नजर आईं।  

निर्मल दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी और चार बच्चों - बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह की मां थीं। इसके साथ ही कई मशहूर हस्तियों, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और मोहित मारवाह की दादी भी थीं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'वक्त है आर-पार का...'; पहलगाम हमले पर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा, भारत सरकार से बोले- अब बारी सॉलिड एक्शन की

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 2 May 2025 at 20:11 IST